फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Board question paper flying squad completing the process after completion of examination in village Chhapar.

Charkhi Dadri News: 29 केंद्रों पर संपन्न हुई 12वीं गृह विज्ञान विषय की परीक्षा

Sat, 22 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Board question paper flying squad completing the process after completion of examination in village Chhapar.
गांव छपार में परीक्षा संपन्न होने पर प्रक्रिया पूरी करते हुए बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता। 
चरखी दादरी। जिले के 29 केंद्रों पर शुक्रवार को कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। दो उड़नदस्तों ने 9 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उड़नदस्ते स्टाफ को व्यवस्था कायम रखने के निर्देश देकर लौट गए।
विज्ञापन


शहर में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन, विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण 29 केंद्रों पर ही परीक्षा रही। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई और सायं साढ़े 3 बजे परीक्षा पूरी हुई। इस दौरान बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। टीमों ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्नपत्र, जूते, जेब आदि की जांच की। इस दौरान किसी विद्यार्थी के पास नकल करने संबंधी सामग्री नहीं मिली। इसके साथ ही सुपरवाइजर और अधीक्षक को भी केंद्र में परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों को किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं मिला। न ही कोई यूएमसी व रिलीव करने के मामले सामने आए।
शुक्रवार को शहर के तीनों परीक्षा केंद्र, छपार, बिरही कलां, हड़ोदी, चांदवास, पैंतावास कलां, चांगरोड़, बेरला आदि केंद्रों पर उत्तम व्यवस्था रही। पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात मिले। इसके साथ ही पुलिस की डायल 112 टीम ने भी केंद्रों के बाहर चक्कर लगाए और नकल संबंधी हलचलों पर लगाम लगाने में उड़नदस्तों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------दो टीमों की ओर से 9 परीक्षा केंद्रों की जांच की गई और नकल संबंधी सामग्री की जांची गई। इस दौरान किसी प्रकार की अनियमितताएं परीक्षा केंद्रों पर नहीं मिलीं। -
ओमप्रकाश वर्मा, प्रभारी, बोर्ड प्रश्नपत्र उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed