फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BLOs must complete the task of distributing voter forms on time

Charkhi Dadri News: बीएलओ मतदाता प्रपत्र वितरण कार्य समय पर पूरा करें

Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BLOs must complete the task of distributing voter forms on time
चरखी दादरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र वितरण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत आयोजित बैठक में उपायुक्त ने एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय से कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणना फार्म वितरण कार्य को प्रभावी सुपरविजन प्लान के तहत आगे बढ़ाया जाए। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक फार्म पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed