फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Blood Bank will open in Charkhi Dadari

100 बेड के सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए 34 लाख का बजट मंजूर

Wed, 11 Sep 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Blood Bank will open in Charkhi Dadari
चरखी दादरी सिविल अस्पताल में बंद पड़ा बल्ड स्टोरेज यूनिट बैंक । - फोटो : CharkhiDadri
जिले के सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने के लिए 34 लाख के बजट को मंजूरी मिल गई है। सिविल अस्पताल में 500 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक खुलेगा। ब्लड बैंक की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पहले ही मंजूर हो चुकी है। जिले की प्रतिमाह ब्लड की खपत 300 यूनिट तक है।
विज्ञापन

जिले में 172 गांव हैं और शहर की आबादी करीब 80 हजार हैं। इस आबादी के अनुरूप यहां ब्लड बैंक खोले जाने की सख्त जरूरत बनी हुई थी ताकि आपातकाल में मरीजों को पीजीआई व अन्य जिला मुख्यालय पर न जाना पड़े। ब्लड बैंक न होने की वजह से मरीजों खासकर महिला डिलीवरी के दौरान परेशानी होती हैै।
विज्ञापन

आपात समय में ब्लड न मिलने पर एंबुलेंस से मरीज को भिवानी या रोहतक भेज दिया जाता है ताकि उचित समय पर मरीज को ब्लड उपलब्ध हो सके। कई बार अवकाश के दिन ब्लड लेने के लिए कागज कार्रवाई में भी समय ज्यादा लग जाता है। शहर का 100 बेड का नया अस्पताल गत वर्ष शुरू हो चुका है। अब यहां पूरे स्टाफ व ब्लड बैंक की ज्यादा जरूरत बनी रही थी ताकि उपचार प्रक्रिया में बाधा न आए और मरीजों को हिसार, रोहतक, गुरूग्राम जाकर अपना इलाज न करवाना पड़े। अस्पताल में सभी उत्तम स्तर की सुविधाओं की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक के स्टाफ की भी होगी तैनाती : सिविल अस्पताल मेें ब्लड बैंक स्थापित होने के बाद पैथालाजिस्ट की भी तैनाती हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का तर्क है कि ब्लड बैंक खोलने से पहले उस अस्पताल में पैथालॉजिस्ट का होना जरूरी है। पिछले दिनों सीएमओ की ओर से गठित टीम ने दादरी सिविल अस्पताल का दौरा कर ब्लड बैंक खोलने के लिए सभी आवश्यक जरूरतों का आकलन किया था।

फिलहाल है डी-फ्रीज सुविधा : फिलहाल सिविल अस्पताल में डी-फ्रीज की सुविधा है जिसमें 40 यूनिट तक ब्लड रखा जा सकता है। प्रत्येक ग्रुप की अलग-अलग यूनिट फ्रीज में रखनी पड़ती है ताकि ग्रुप के अनुरूप खून चढ़ाया जा सके। खपत के अनुसार यह ब्लड भिवानी से मंगवाया जाता है। भिवानी ब्लड बैंक की क्षमता 480 यूनिट रक्त है। चरखी दादरी में प्रति माह रक्त की खपत करीब 300 यूनिट तक है। सिविल अस्पताल की रोजाना की ओपीडी करीब 400 मरीज है। करीब छह माह पहले विभाग ने ब्लड बैंक के लिए 34 लाख रुपये के बजट की डिमांड सरकार से की थी। इसमें लैब के लिए आवश्यक सभी उपकरण एवं यंत्र व स्टाफ के खर्च को भी शामिल किया गया। अब 34 लाख के बजट को सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई है। इस पर अब काम तेजी से शुरू हो सकेगा। जल्द ही ब्लड बैंक खुलने पर अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भी सुधार हो सकेगा। चरखी दादरी के सीएमओ डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि ब्लड बैंक के लिए सरकार ने बजट को मंजूरी दे दी है। बजट राशि जारी होते ही बैंक स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी इससे जिले के लोगों को शहर में ही रक्त की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed