फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Block level legal literacy activities organized

Charkhi Dadri News: भाषण में सारंगपुर तो कविता पाठ में चिड़िया का राजकीय स्कूल विजेता

Sun, 04 Feb 2024 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Block level legal literacy activities organized
चरखी दादरी के पीएच स्कूल में आयोजित स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों के साथ आयोजक और बीईओ राजबाला
चरखी दादरी। शहर स्थित पीएच स्कूल में स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह व शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर मुद्दों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के बीच स्किट, भाषण, कविता पाठ, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, स्लोगन लेखन और क्विज आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई। भाषण में सारंगपुर तो कविता पाठ में चिड़िया राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने शिरकत की। बीईओ राजबाला मलिक ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान होना जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में लीगल लीटरेसी क्लब की स्थापना की है। इनके माध्यम से कानूनी जानकारी देने के लिए ये गतिविधियां आयोजित की जाती है। जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश साहू ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेता विद्यार्थी 7 फरवरी की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान प्रवक्ता अर्चना, प्रमिला देवी, पीकन कुमारी, रोहतास, राजन, अनिता, ललिता, मनीषा, मंजीता, निर्मल यादव, भतेरी व किरण बाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम संचालन में विद्यालय प्राचार्या अंजू व अन्य प्रबंधन समिति सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन




स्किट में दादरी राजकीय स्कूल ने मारी बाजी

नोडल अधिकारी प्रवीन सहरावत ने बताया कि स्किट में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी ने प्रथम, राजकीय स्कूल सारंगपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में राजकीय स्कूल सारंगपुर ने प्रथम और अटेला खुर्द राजकीय स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कविता पाठ में राजकीय स्कूल चिड़िया ने प्रथम, राजकीय स्कूल सारंगपुर ने द्वितीय और राजकीय स्कूल जावा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑन द स्पॉट पेंटिंग में अटेला खुर्द स्कूल रहा प्रथम
ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेला खुर्द ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरही कलां ने द्वितीय और राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी बूरा ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। स्लोगन लेखन में राजकीय स्कूल सारंगपुर पहले, राजकीय स्कूल मंदोला द्वितीय और राजकीय स्कूल आदमपुर दाडी तृतीय स्थान पर रहा। क्विज में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलियाणा ने प्रथम, पीएच स्कूल ने द्वितीय और राजकीय स्कूल सारंगपुर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद- विवाद में राजकीय स्कूल आदमपुर दाडी ने प्रथम, राजकीय स्कूल जावा की टीम दूसरे स्थान पर रही। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में राजकीय स्कूल अटेला खुर्द ने प्रथम, राजकीय स्कूल पैंतावास कलां ने द्वितीय व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने तीसरे स्थान पाया। निबंध लेखन में राजकीय स्कूल चिड़िया प्रथम, राजकीय स्कूल बिरही कलां द्वितीय व राजकीय उच्च विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed