फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BLO started the work of verification of voter list

Charkhi Dadri News: बीएलओ ने शुरू किया मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य

Wed, 26 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
BLO started the work of verification of voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग ने एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 25 जून से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम आशीष सांगवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी लोगों से बीएलओ का सहयोग करते हुए सत्यापन कार्य करवाने की अपील की गई। सीटीएम ने सभी मतदाताओं से बीएलओ को सही जानकारी देने और उनका सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करते समय 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना फार्म भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। इसके बाद उनका नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का सत्यापन कर उसमें से दोहरे नामों को भी हटाया जाएगा। मतदाता भी अपना नाम दो स्थानों पर अंकित न हो इसका विशेष ध्यान रखना है। दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना कानूनी अपराध है।
विज्ञापन



पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार : डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाकर 27 व 28 जुलाई और 3 व 4 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार है। भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य ध्येय पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। पात्र व्यक्तियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानकर 25 जून से लेकर बुधवार 24 जुलाई तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नई वोट बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



9 अगस्त तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
डीसी मनदीप कौर ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे, यहीं कार्यक्रम का उद्देश्य है। 25 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 25 जुलाई से 9 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इसके बाद 19 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed