फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BKU demands that the district be declared drought-hit

Charkhi Dadri News: भाकियू ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग

Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BKU demands that the district be declared drought-hit
किसान भवन में संवाद करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। भाकियू जिला इकाई ने बाढड़ा व दादरी को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान संगठन मांगों के लिए कई बार एसडीएम व उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज चुके हैं। जिले के किसान को वर्ष 2023 के बकाया मुआवजे के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। मौजूदा खरीफ सीजन की फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं।
विज्ञापन

सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों, विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों को खराब फसलों की रिपोर्ट तैयार करवाकर सीएम नायब सिंह सैनी को सारी स्थिति से अवगत करवाना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार को सूखाग्रस्त क्षेत्र की स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील किसान हित में नहीं है। इससे किसानों की फसलों, कृषि व्यवस्था और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।किसान नेता हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों पर बढ़ते बिजली खर्च, कृषि लागत और अन्य आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू महासचिव राधेश्याम शर्मा, प्रताप हंसावास, आनंद वालिया, रामअवतार लाड, धर्मपाल सिंह, करण सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, गिरधारी मोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed