फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP's target is to increase 15 percent votes at each booth: Santosh Yadav

भाजपा का प्रत्येक बूथ पर 15 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य : संतोष यादव

Sun, 28 Jan 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP's target is to increase 15 percent votes at each booth: Santosh Yadav
भाजपा की कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष किरण कलकल। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। गांव चलो अभियान के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल ने की, जबकि मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव का रहा।

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ पर 15 प्रतिशत मत बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। चार से 11 फरवरी तक बूथों पर ठहरने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय योजना के साथ अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गांव चलो अभियान को धरातल पर लागू करना है। इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने साथ के गांव के हर बूथ पर 24 घंटे के लिए ठहरेगा। लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र, पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रामकिशन शर्मा, बलवान सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी, संजीव मड़िया, राजेंद्र शर्मा, नितेश, राजरानी सांगवान, ममता शर्मा, राजवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- 36
भाजपा की कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष किरण कलकल। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed