फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP placed its bet on Jailer Saheb in Dadri constituency and Umed Patuwas from Badhra.

Charkhi Dadri News: भाजपा ने दादरी हलके में जेलर साहब और बाढड़ा से उमेद पातुवास पर खेला दांव

Thu, 05 Sep 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 05 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
BJP placed its bet on Jailer Saheb in Dadri constituency and Umed Patuwas from Badhra.
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो जाएगी। नामांकन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भाजपा ने बुधवार को दादरी और बाढड़ा से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दादरी से पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे एवं जेल अधीक्षक पद से दो दिन पहले वीआरएस लेने वाले सुनील सांगवान और बाढड़ा हलके से उमेद पातुवास को टिकट दी है। कांग्रेस और इनेलो ने अभी प्रत्याशी तय नहीं किए हैं।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव में चरखी दादरी सीट से भाजपा ने सुनील सांगवान को मैदान में उतारा है। वह अपना पहला चुनाव लड़ेंगे, जबकि उमेद पातुवास पहले भी बाढड़ा हलके से बताैर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार उतरने के बाद ही मुकाबले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, जजपा ने दादरी हलके से राजदीप फोगाट को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


इधर... भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र ने दिया इस्तीफा



पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी बाढड़ा हलके से टिकट के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने तीसरी बार उन पर दांव नहीं लगाया। दो चुनाव में से सुखविंद्र ने वर्ष 2014 में जीत दर्ज की थी, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टिकट कटने पर बुधवार को सुखविंद्र मांढ़ी ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए दादरी हलके में मुकाबला दिलचस्प होगा। हालांकि अभी कांग्रेस ने उम्मीदवार तय नहीं किया है। कांग्रेस के भी दादरी हलके से सांगवान या फोगाट गोत्र के प्रत्याशी को मैदान में उतारने के कयास लगाए जा रहे हैं।



आज से भरे जाएंगे नामांकन



प्रशासन नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर चुका है। नामांकन के दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में उम्मीदवार सहित केवल पांच लोग ही आ सकते हैं और कोई भी इच्छुक नामांकन भरते समय अपने साथ केवल तीन गाड़ियों को ही रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में ला सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वीरवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी करके नामांकन के लिए व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।




13 को होगी छंटनी, 16 को वापस लिए जा सकेंगे नामांकन

उपायुक्त ने बताया कि 12 सितंबर तक दादरी व बाढड़ा के आरओ के नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। दादरी के लिए नए लघु सचिवालय भवन की पहली मंजिल पर उपायुक्त के कोर्ट रूम में और बाढड़ा के लिए बीडीपीओ कार्यालय में नामांकन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 13 सितंबर को नामांकनों की छंटनी का कार्य होगा और 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। पूरे प्रदेश में 5 अक्तूबर को मतदान होगा और 8 अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed