फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP leader Kiran Choudhry accused Bhupinder Hooda of regionalism.

Charkhi Dadri News: भाजपा नेता किरण चौधरी ने भूपेंद्र हुड्डा पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाया

Mon, 07 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Kiran Choudhry accused Bhupinder Hooda of regionalism.
किरण चौधरी का स्वागत करते चेयरमैन बख्शी राम सैनी। 
चरखी दादरी। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी रविवार को दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी के निवास पर पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कांग्रेस शासन में क्षेत्रवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के दौरान क्षेत्रवाद चरम पर था। कांग्रेस के 10 साल के शासन का कच्चा-चिट्ठा निकालने पर सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान विकास हो रहा है। उन्होंने इसकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के कार्यकाल से की। वर्तमान सरकार पूरे हरियाणा के विकास को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा की पुरानी और जर्जर नहरों के जीर्णोद्धार की जानकारी दी। विश्व बैंक से करीब 6,000 करोड़ रुपये का बजट मिलने जा रहा है। इससे प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। श्रुति चौधरी के प्रयासों से दादरी क्षेत्र को 137 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिली है।

राजनीतिक बयान और पारिवारिक संबंध
पूर्व कांग्रेस विधायक सुभाष बतरा से मुलाकात पर किरण चौधरी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि बतरा उनके भाई समान हैं और पारिवारिक रिश्तों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। उनके राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न दलों के नेताओं के साथ पुराने पारिवारिक और सामाजिक संबंध हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है। जनता कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में पार्टी का सूपड़ा साफ होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed