फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike riding couple injured, minor son dies

Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल, नाबालिग बेटे की मौत

Wed, 24 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured, minor son dies
दादरी के सिविल अस्पताल में मोहित के पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार करती पुलिस टीम।
चरखी दादरी। दिल्ली-पिलानी एनएच 334-बी पर पांडवान और बिरहीकलां के बीच मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए जबकि उनके 12 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत हो गई। घायल महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाढड़ा उपमंडल के द्वारका गांव निवासी प्रदीप मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर गांव से दादरी आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी मोनिका और 12 वर्षीय बेटा मोहित भी सवार था। जब वह पांडवान और बिरहीकलां के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल दादरी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता प्रदीप को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घायल मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घायल मोनिका के बयान दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कपूर ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बेटे की एसएलसी लेकर लौटते वक्ता हुआ हादसा
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप दादरी नगर परिषद में सफाई कर्मचारी हैं। पिछले एक माह से वह अपने परिवार के साथ दादरी में रह रहे हैं। मोहित 5वीं कक्षा में पढ़ता था। दादरी के स्कूल में मोहित का दाखिला करवाने के लिए प्रदीप एसएलसी लेकर पत्नी और बेटे के साथ मंगलवार दोपहर दादरी लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में हादसे हो गया। बेटे की मौत होने से अब प्रदीप और मोनिका के पास इकलौती बेटी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed