फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
मृतक प्रदीप। स्रोत: परिजन
चरखी दादरी। समसपुर-बिरोहड़ रोड पर कालियावास गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास वीरवार रात को कार की टक्कर से बाइक सवार भागवी गांव निवासी प्रदीप (27) की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक के चाचा रोहताश के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रोहताश ने बताया कि उसका भतीजा प्रदीप हलवाई था और वीरवार को वह किसी काम के लिए दादरी आया था। देर रात करीब एक बजे काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर दादरी से भागवी के लिए चला था। समसपुर- बिरोहड़ रोड स्थित पहले पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर पुलिस थाने से जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



6 माह की उम्र में मां को तो 4 साल पहले पिता का खोया
दादरी नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा रोहताश ने बताया कि प्रदीप जब छह माह का था तब उसकी मां सुमन की मौत हो गई थी। करीब चार साल पहले प्रदीप के पिता प्रेम सिंह का भी देहांत हो गया था। हादसे के बाद प्रदीप की पत्नी माधवी का रो-रोकर बुरा हाल है। साढ़े 3 साल की बेटी को देख देखकर उसके आंसू थम नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed