{"_id":"62a0f1b72965793a97096296","slug":"bike-collides-with-electricity-pole-teen-dies-charkhidadri-news-hsr633797744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पोल से टकराई बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पोल से टकराई बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव दूधवा के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में भिवानी के वरिष्ठ पत्रकार सरदार कृष्ण सिंह के 17 वर्षीय बेटे गर्वदीप की मौत हो गई। गर्वदीप की बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के खंभे से टकरा गई थी। मृतक के परिजनों के अनुसार जब उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो कुछ युवक उसके बेटे की बाइक का पीछा करते नजर आए और इससे उन्हें संदेह है कि उक्त युवकों के पीछे लगने के कारण गर्वदीप ने बाइक भगाई और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इस संबंध में धारा 304 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में भिवानी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका लड़का दादरी स्थित निजी संस्थान में बारहवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार को उसका बेटा गणित का पेपर देने के लिए घर से निकला था। उन्हें पता चला कि पेपर देने के बाद उनका लड़का अपने दोस्त की बाइक लेकर गांव दूधवा में अपने अन्य दोस्त से मिलने गया था।
उन्होंने बताया कि दूधवा से वापस आते समय बाइक सवार युवकों ने गर्वदीप का पीछा किया, जो सीसीटीवी में भी नजर आया। मृतक के पिता ने बताया कि उन्हें संदेह है कि उक्त युवकों के पीछे लगने के कारण उसके बेटे ने बाइक भगाई और हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
- पुलिस ने देर रात दी इकलौते बेटे की मौत की सूचना
कृष्ण ने बताया कि उसकी तीन संतानें थीं, जिनमें गर्वदीप सबसे छोटा था। उसने बताया कि गर्वदीप इकलौता बेटा था और मंगलवार रात पुलिस ने गर्वदीप की मौत होने की सूचना उसे दी। कृष्ण ने बड़ी दो बेटियों की शादी तय कर रखी है और हादसे में दोनों ने इकलौता भाई खो दिया।
- चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
मृतक के पिता के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने मृतक गर्वदीप का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया। दोपहर बाद चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन::
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 304 व 34 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- सतबीर सिंह, जांच अधिकारी एवं एएसआई, झोझूकलां थाना।