फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Big action by Dadri Police in Lok Sabha Elections, car driver caught carrying liquor and beer without license

लोकसभा चुनाव: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब व बीयर ले जाता कार चालक पकड़ा; 144 बोतलें बरामद

Tue, 16 Apr 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Apr 2024 11:26 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के बीच दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार से अवैध बीयर व शराब बरामद की है। हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि गत सोमवार को उनकी टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए आमदपुर- दूधवा रोड पर तैनात थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Big action by Dadri Police in Lok Sabha Elections, car driver caught carrying liquor and beer without license
दादरी सदर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के झोझूकलां-दादरी रोड पर चिड़िया चौकी पुलिस ने एक कार चालक को अवैध बिक्री के लिए बीयर व शराब ले जाते हुए गांव चांगरोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक की पहचान आकोदा निवासी कृष्ण के रूप में हुई। उसके खिलाफ चिड़िया चौकी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि गत सोमवार को उनकी टीम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए आमदपुर- दूधवा रोड पर तैनात थी। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक कार चालक अवैध बिक्री के लिए गाड़ी की डिक्गी में भारी मात्रा में बीयर व शराब ले जा रहा है। अगर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो आरोपी काबू आ सकता है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रोड के चांगरोड़-छिल्लर चौराहे पर नाकाबंदी कर दी और वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक सफेद कार वहां जाने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने कार को रुकवा लिया और चालक को काबू कर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम आकोदा निवासी कृष्ण बताया। इसके बाद पुलिस टीम गाड़ी की जांच की तो दस पेटी बीयर व दो पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पेटियों की जांच करने पर उनमें 120 बोतल बीयर व 24 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने चालक से लाइसेंस मांगा तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद टीम ने उसे गाड़ी व बरामदा सामान सहित गिरफ्तार कर लिया और चिड़िया चौकी ले गई। वहां आरोपी के खिलाफ बिना लाइसेंस व परमिट के शराब तस्करी करने पर केस दर्ज कर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेरोइन सहित स्कूटी सवारों को स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा

चरखी दादरी के भिवानी बाइपास पर सात सौ- सात सौ रुपये मिलाकर नौ ग्राम हेराइन लेकर आ रहे दो स्कूटी सवार युवकों को स्पेशल स्टाफ ने दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गांव चरखी निवासी संजय उर्फ बिट्टू व दीपक उर्फ टोनी के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ के सदर पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। 

पीएसआई संदीप ने बताया कि गत मंगलवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए रावलधी बाइपास पर मौजूद थी। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव चरखी निवासी संजय व दीपक नशा करते हैं और साथ ही नशीला पदार्थ बेचते हैं। अब दोनों स्कूटी लेकर नशीला पदार्थ लेने के लिए चरखी से दादरी जा रहे हैं और थोड़ी देर बाद भिवानी बाइपास से चरखी आएंगे। सूचना के आधार पर पुलिस ने भिवानी बाइपास रोड पर फायर स्टेशन पास नाकाबंदी कर दी।

थोड़ी देर बाद सफेद स्कूटी वहां से गुजरने लगी तो स्पेशल स्टाफ टीम ने उसे रुकवा लिया और पूछताछ की। इस दौरान चालक ने अपना नाम दीपक उर्फ टोनी व दूसरे युवक ने संजय उर्फ बिट्टू बताया। इसके बाद दोनों युवकों की तलाशी लेने के लिए नायब तहसीलदार अभिमन्यू ढांडा को राजपत्रित अधिकारी के तौर पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी दोनों युवकाें की तलाशी ली गई, लेकिन उनसे कोई नशीली वस्तु बरामद नहीं हुई।

बाद में टीम ने स्कूटी जांच की तो डिक्गी से एक पॉलिथीन में कुछ पदार्थ मिला और इसका वजन करने पर 9 ग्राम हेरोइन पाई गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे खुद सेवन करने के लिए 1400 रुपये में यह लेकर आए हैं। पुलिस टीम ने बिना लाइसेंस मादक पदार्थ अपने पास रखने पर दोनों गिरफ्तार कर लिया और सदर थाना पुलिस के हवाले कर कार्रवाई की सिफारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed