फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bids last farewell to Air Force jawan Vikas with tearful eyes

Charkhi Dadri News: नम आंखों से एयरफोर्स जवान विकास को दी अंतिम विदाई

Sun, 28 Apr 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bids last farewell to Air Force jawan Vikas with tearful eyes
दिवगंत विकास मोठसरा। 
चरखी दादरी। एयरफोर्स जवान रावलधी निवासी विकास मोठसरा का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव पहुंचा। दोपहर को दिवगंत जवान का अंतिम संस्कार परिजनों ने खेत में ही किया। वहीं, ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अपने लाडले को विदाई दी। एयरफोर्स अधिकारियों के अलावा जिले के राजनेता और गण्यमान्य लोग जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दें कि रावलधी निवासी विकास मोठसरा करीब 18 वर्ष की उम्र में जुलाई 2010 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। वो फिलहाल पीटीआई के पद पर तैनात थे और उनकी तैनाती मुंबई में थी। 25 अप्रैल को विकास ने जवानों को सुबह पीटी का अभ्यास करवाया और इसके बाद साढ़े 6 बजे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने साथियों से सीने में दर्द होने की बात कही। इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुंबई से उनकी पार्थिव देह गांव रावलधी पहुंची। जवान के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद जवान की गांव में शवयात्रा निकाली गई और उनके खेत में ही दाह संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई एवं परिवहन विभाग में परिचालक तैनात विक्रम ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटियां और 4 माह का है बेटा
दिवगंत जवान विकास मोठसरा के तीन संतानें हैं जिनमें दो बेटियां हैं। करीब चार माह पहले ही विकास के घर बेटे की किलकारी गूंजी थी। बेटा अभी पापा भी नहीं बोलने लगा था और उसके सिर से पिता का साया उठ गया।

अंतिम यात्रा में ये हुए शामिल
एयरफोर्स जवान विकास मोठसरा की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सांसद धर्मबीर सिंह, समाजसेवी उमेद पातुवास, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, एयरफोर्स से लेफ्टिनेंट रजत दीक्षित और एमएलपीओ ओमबीर, सरपंच प्रतिनिधि सुखविंद्र समेत गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed