फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhunda, who attacked his brothers with lethal weapons, was arrested

Charkhi Dadri News: सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले भुंडा को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhunda, who attacked his brothers with lethal weapons, was arrested
पुलिस गिरफ्त में सगे भाइयों पर हमला करने का आरोपी अंकित उर्फ भुंडा।
चरखी दादरी। छपार गांव निवासी सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी को स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित उर्फ भुंडा डोहकी गांव का रहने वाला है और उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। उससे पहले पुलिस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि छपार निवासी सुनील और अमित नामक सगे भाइयों पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया था। दादरी सदर थाना पुलिस ने घायल सुनील के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुनील ने बताया था कि एक नवंबर 2024 को वह अपने भाई अमित के साथ बाइक पर सवार होकर घर से खेत में जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सुनील के अनुसार, उनकी सड़क किनारे गड्ढ़ों में गिर गई और हमलावरों ने दोनों भाइयों के नीचे गिरते ही डंडे, कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। स्पेशल स्टाफ टीम ने इस हमले के आरोपी प्रदीप उर्फ केटी, सुनील उर्फ सेठी और साजिद उर्फ कालिया को काबू किया था। अब अंकित उर्फ भुंडा की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed