फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bhopal's father-son duped Dadri's father-son of 40 lakhs

Charkhi Dadri News: भोपाल के पिता-पुत्र ने दादरी के पिता-पुत्र से ठगे 40 लाख

Wed, 30 Aug 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhopal's father-son duped Dadri's father-son of 40 lakhs
चरखी दादरी। भाेपाल (मध्य-प्रदेश) के भीम नगर निवासी पिता-पुत्र ने दादरी निवासी पिता-पुत्र से 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगी सस्ते दामों पर सरकारी जमीन दिलाने और निवेश में मुनाफा कमाने का झांसा देकर की गई। दादरी आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाने में आरोपी उत्तम शर्मा और उसके बेटे अंकित शर्मा पर धारा 120-बी, 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी पूर्णचंद ने बताया कि उसके बेटे की दोस्ती काफी समय से बेरला निवासी मुकेश से है। 28 दिसंबर 2021 को उसका बेटा मुकेश के घर गया था और वहां उसकी मुलाकात भोपाल के भीम नगर निवासी अंकित शर्मा पुत्र उत्तम शर्मा से हुई। अंकित मुकेश का दोस्त है। इसके बाद अंकित और पूर्णचंद के बेटे की बातें होने लगी। अक्तूबर 2022 में अंकित शर्मा ने बताया कि उसके पिता उत्तम शर्मा भोपाल के सतपुड़ा भवन में वन विभाग में ग्रेड-2 अफसर है। उसके पापा का दिल्ली में अन्य प्रदेशों में आना-जाना रहता है और वहां के बड़े वन विभाग के अधिकारियों से भी उनकी अच्छी जान पहचान है। अंकित शर्मा ने बताया कि जल्दी ही हरियाणा सरकार कुछ जिलों में जमीन की नीलामी करेगी और अगर तुम्हें जमीन लेनी है तो बता देना।
विज्ञापन

शिकायकर्ता पूर्णचंद ने बताया कि इसके बाद अंकित ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक नोटिस भेजा जिसमें लिखा था कि हरियाणा सरकार फरवरी 2023 या मई 2023 में कुछ जिलों की जमीन की नीलामी प्रदेशों के वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से करेगी और 5 किस्तों में जमीन की पूरी राशि जमा करने पर जमीन का रजिस्ट्रेशन एवं कब्जा खरीदने वाले को दिया जाएगा। पूर्णचंद के अनुसार इसके बाद उत्तम शर्मा ने उनसे बात कर जमीन खरीदने के लिए मना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूस की दुकान पर दस लाख लेने पहुंचा अंकित
पूर्णचंद के अनुसार आरोपी अंकित 12 दिसंबर 2022 को रोहतक रोड स्थित एक जूस की दुकान में पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेने पहुंचा। वहां उसने उत्तम शर्मा से फोन पर बात करवाई और इसके बाद ही उसने 10 लाख रुपये अंकित को दिए।

दूसरी किस्त के मांगे दो लाख

पूर्णचंद के अनुसार चार अप्रैल 2023 को अंकित ने दूसरी किस्त का नाम लेकर दो लाख रुपये और मांगे। उसने 50 हजार की दो ट्रांजेक्शन के जरिये रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी अंकित ने भी कुछ रुपये शिकायतकर्ता पक्ष को भेजे और ट्रांजेक्शन गलती से होने की बात कही।

अप्रैल 2023 में भी दिए रुपये
पूर्णचंद ने बताया कि 18 अप्रैल को उसका बेटा भोपाल में चार लाख रुपये नकद देकर आया था। 20 अप्रैल 2023 को को उन्होंने तीन ट्रांजेक्शन के जरिये 1.60 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाले थे। 21 अप्रैल को अंकित शर्मा ने 1 लाख और 29 अप्रैल को 5 लाख रुपये वापस डाले और उसने कहा कि जमीन के मसले में अभी थोड़ा समय लगेगा। 20 मई को उसके बेटे ने दो ट्रांजेक्शन के जरिये 10 लाख रुपये आरोपियों को दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार 40 लाख की ठगी उनसे की गई।

आत्महत्या करने का मैसेज भेजकर घर छोड़ भागा आरोपी
पूर्णचंद के अनुसार उत्तम शर्मा ने 16-17 मई के बीच जमीन नाम करवाने की बात कही थी। 20 मई को जब उन्होंने फोन किया तो 23 मई को उन्हें भोपाल बुलाया। 22 मई की रात उन्हें पता चला कि आरोपी अंकित उसके बेटे का नाम लेकर आत्महत्या की बात कहकर घर छोड़कर भाग गया है और उसने मैसेज भी किया हुआ है।




आरोपी के बेटे ने शिकायतकर्ता के बेटे से यूं की ठगी
पूर्णचंद ने बताया कि आरोपी अंकित ने उसके बेटे के सामने खुद को अमूल का डिस्ट्रीब्यूटर बताया। उसने कहा कि अगर वो एक लाख रुपये निवेश करे तो उसे कुछ समय बाद 1.20 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। मार्च 2023 में 8-10 दिन का समय मांगकर अंकित ने पूर्णचंद के बेटे से 1.5 लाख रुपये खाते में डलवाए। इसके बाद एक लाख रुपये और डलवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed