फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bharat bandh: Farmers jammed 13 roads including railway tracks, market remained closed

भारत बंदः किसानों ने रेलवे ट्रैक समेत 13 रोड किए जाम, बाजार भी रहा बंद

Fri, 26 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh: Farmers jammed 13 roads including railway tracks, market remained closed
फतेहगढ़ हरियाणा रेलवे स्टेशन पर धरना देते किसान। - फोटो : CharkhiDadri
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान का दादरी जिले में पंवार बेल्ट को छोड़कर व्यापक असर देखने को मिला। किसानों ने एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक रोड), हाइवे और नेशनल हाइवे समेत 13 सड़कों और फतेहगढ़ हरियाणा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम किया। बाजार में मेडिकल और कुछ किराना स्टोर को छोड़कर मार्केट बंद रही। जाम के कारण करीब 50 से अधिक वाहन चालकों की किसानों से बहस हुई। रावलधी चौक जाम स्थल पर 40 मिनट में छह वाहन चालक प्रदर्शनकारियों से उलझे। इसके साथ शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

भारत बंद में जिले की फौगाट खाप-19, सांगवान खाप-40, श्योराण खाप-25, सतगामा, चिड़िया-पांच समेत व्यापार मंडल और विभिन्न जनसंगठनों का सहयोग रहा। शहर के दुकानदारों और व्यापारियों ने भी बंद को समर्थन देते हुए दुकानें बंद रखीं। किसानों ने दादरी शहर में प्रवेश के चारों बाहरी चौकों पर डेरा डाल दिया। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली तिरछे खड़े करके सड़कों से वाहनों की आवाजाही रोक दी। फौगाट खाप की अगुवाई में किसानों ने रावलधी चौक, समसपुर चौक, लोहारू चौक व चिड़िया मोड़ पर जाम लगाया। यहां विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर प्रदर्शन और भारत बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन

सांगवान खाप-40 की अगुवाई में किसानों ने फतेहगढ़ हरियाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रैक जाम किया। यहां शाम तक किसान प्लेटफार्म और रेलवे लाइन पर डटे रहे। किसानों के ट्रैक पर होने के कारण सुबह सात पहुंची एक मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोक लिया गया। यहां शाम छह बजे तक मालगाड़ी खड़ी रही। सांगवान खाप की अगुवाई में बिरही कलां अैर आदमपुर में सड़कमार्ग पर जाम लगाया गया। वहीं, श्योराण खाप की तरफ बाढड़ा उपमंडल में सात जगहों पर जाम लगाया गया। इनमें काकड़ोली हुक्मी, मांढी हरिया, कारी रूपादास, हंसावास खुर्द तिराहे, बेरला रोड, लाड और बाढड़ा में जाम लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 में से 100 ही दुकानें खुलीं, दस करोड़ का कारोबार प्रभावित
दादरी शहर के रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, काठमंडी रोड, पुरानी अनाज मंडी रोड, हीरा चौक, पुराना शहर आदि क्षेत्रों में बाजार पूर्णतया बंद रहा। पूरे शहर की अगर बात करें तो 3000 से ज्यादा दुकानें हैं और शुक्रवार को भारत बंद पर करीब 100 दुकानें ही खुली रहीं जिनमें मेडिकल स्टोर और किराना स्टोर शामिल हैं। एक दिन में दादरी बाजार में करीब दस करोड़ का कारोबार होता है।
एंबुलेंस और स्कूल बसों को दिया रास्ता
किसानों ने सड़क जाम रखी, लेकिन एंबुलेंस और स्कूल बसों को नहीं रोका। एंबुलेंस या स्कूल बस आते ही सड़क पर डाले गए अवरोधक किसानों ने हटा दिया। लोहारु चौक जामस्थल से दो, रावलधी चौक जामस्थल से सात, चिड़िया मोड़ जाम स्थल से तीन एंबुलेंस गुजरीं। इसके अलावा 13 जाम स्थलों से 100 से अधिक वाहनों में सवार स्कूली बच्चों को भीर रास्ता दिया गया। वहीं, कुछ वाहनचालकों ने बहानेबाजी कर आगे बढ़ने की प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उन्हें वहीं रोक दिया।
रेलवे प्लेटफार्म पर बना हलवा, रागिनियों का भी उठाया लुत्फ
फतेहगढ़ हरियाणा रेलवे प्लेटफार्म पर किसानों ने अपना टेंट गाढ़ दिया। यहां पहुंचे किसानों के मनोरंजन के लिए रागिनी की व्यवस्था भी रही। सांगवान खाप ने यहां मोर्चा संभाला और फौगाट समेत अन्य खापों और जनसंगठनों ने भी यहां पहुंचकर सहयोग किया। किसानों ने प्लेटफार्म पर ही कढ़ाई चढ़ाकर हलवा तैयार किया।
खूब गुड़गुड़ाए हुक्के, 40 किलो से अधिक लगा तंबाकू
सभी 13 जामस्थल पर किसानों ने खूब हुक्के गुड़गुड़ाए। इन सभी स्थल पर 100 से अधिक हुक्के लेकर किसान पहुंचे। दिनभर हुक्कों की गुड़गुड़ाहट धरनास्थलों पर चलती रही। एक दिन में करीब 40 किलोग्राम हुक्के के तंबाकू की खपत होने का अनुमान है।

-------------
बंद में इनका रहा सहयोग
फौगाट खाप की ओर से प्रधान बलवंत नंबरदार, सचिव सुरेश फौगाट समेत समस्त कार्यकारिणी, सांगवान खाप की तरफ से सचिव नरसिंह डीपीई और कन्नी प्रधानों, श्योराण खाप की ओर से बिजेंद्र बेरला समेत अन्य पदाधिकारियों, नगर व्यापार मंडल से रविंद्र गुप्ता समेत अन्य जनसंगठनों के पदाधिकारियों का बंद में सहयोग रहा।

   बंद पड़ी पुराना बस स्टैंड रोड मार्केट।

बंद पड़ी पुराना बस स्टैंड रोड मार्केट।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed