फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bhakiu locked bijali nigam office

Charkhi Dadri News: भाकियू ने बिजली निगम कार्यालय पर जड़ा ताला

Sat, 26 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhakiu locked bijali nigam office
एसडीओ का पद रिक्त होने और लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जारी न करने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधिकारियों ने की एसडीओ की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बिजली निगम के बाढड़ा व अटेला बिजली घर के एसडीओ के पद रिक्त हैं। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन भी जारी नहीं किए गए हैं। इससे खफा उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को भाकियू की अगुवाई में बाढड़ा के उपमंडल बिजली निगम कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
इसके बाद उन्होंने और धरना देकर रोष जताया। धरने की जानकारी मिलते ही निगम के एमडी के आदेश पर हिसार से अधीक्षक अभियंता प्रशासन ने रामसिंह को बाढड़ा का एसडीओ तैनात करने का पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू की अगुवाई में शुक्रवार सुबह करीब 11 उपभोक्ता एकत्र होकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां आते ही शटर गिराकर ताला जड़ दिया। साथ ही कार्यालय के पास ही धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी खेमे ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुई रोड स्थित उपमंडल बिजली कार्यालय के बाहर धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने कहा कि बाढड़ा समेत दादरी जिले में सबसे अधिक कृषि व घरेलू उपभोक्ता हैं। नियमित बिजली बिल भी अदा कर रहे हैं। निगम जानबूझ कर उनकी उपेक्षा कर रहा है। जिले में चार में से दो उपमंडल अधिकारियों के पद रिक्त हैं। बाढड़ा, अटेला, झोझूकलां ग्रामीण क्षेत्र के बिजली घरों में बिजली संबंधित सामान की किल्लत बनी हुई है।

- सिटी एसडीओ पहुंचे मौके पर
धरने की जानकारी मिलते ही दादरी सिटी एसडीओ गौरव कुमार ने पहुंचकर किसानों को समझाया-बुझाया। कुछ देर बाद रामसिंह की बाढड़ा कार्यालय में एसडीओ के पद पर तैनाती का आदेशपत्र जारी कर दिया।
- प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में ओमप्रकाश उमरवास, महेंद्र जेवली, इंद्रजीत सिंह, पूर्व सरपंच गिरधारी, वेदप्रकाश, कमल सिंह हड़ौदी, भूपसिंह व रामअवतार आदि शामिल हुए।।


फोटो - 19
उपमंडल बिजली निगम कार्यालय के पास धरना देते किसानों से बातचीत करते एसडीओ गौरव कुमार। संवाद
फोटो 20
बिजली निगम कार्यालय पर ताला लगाते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed