{"_id":"668f075332cde0900e0196b4","slug":"bhaiku-protested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120262-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुआवजा और ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुआवजा और ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
Thu, 11 Jul 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी करने के लिए एसडीएम सुरेश दलाल को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। भाकियू पदाधिकारियों ने बकाया मुआवजा व ट्यूबवेल कनेक्शन की मांग को लेकर बुधवार दोपहर को सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई गई।
किसान भवन में भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने बैठक को संबोधित किया। कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल के मुआवजा वितरण में जानबूझ कर देरी बरती जा रही है। इससे किसानों के सामने खाद-बीज का संकट पैदा हो गया है। बिजली व सिंचाई की कमी से कपास के पौधे खराबी की भेंट चढ़ गए हैं। भाजपा सरकार कृषि व्यवस्था को कमजोर कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
हरपाल ने कहा कि कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी आपूर्ति न के बराबर होने से जनता तंग आ चुकी है। पशुओं तक को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व सरपंच गिरधारी, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, ब्रह्मपाल बाढड़ा, रणधीर, ओमप्रकाश उमरवास, करतार गोपी, ईश्वर सिंह, कमल सिंह हड़ौदी, आनंद वालिया आदि मौजूद रहे।
फोटो 30
एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। संवाद