फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BEO instructed principals to increase enrollment by 25 percent

Charkhi Dadri News: बीईओ ने प्राचार्याें को 25 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश

Sat, 06 Apr 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
BEO instructed principals to increase enrollment by 25 percent
 बाढड़ा राजकीय स्कूल में पहुंचे बीईओ जलकरण। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढडा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को स्कूल प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों में 25 प्रतिशत नामांकन वृद्धि के लिए चर्चा की गई। बीईओ जलकरण ने एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों के कक्षा स्थानांतरण का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।



खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण ने कहा कि कर्मचारी घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों को दाखिला करवाने का प्रचार करने व ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे समय पर पूरा करें। बैठक में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की गई। इससे पहले बीईओ ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। बीईओ ने छात्रों की उपस्थिति, नए सत्र में दाखिलों की स्थिति का जायजा भी लिया। इस अवसर पर छात्रों के साथ बातचीत भी की। बैठक में प्राचार्य गुलाब सिंह, योगेश सांगवान, हरकिशन, बिशंबर, करण सिंह, कविता, सुरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह,सतप्रकाश व पवन कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed