फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   beo deo will inspect schools 4 times in a month

Charkhi Dadri News: बीईओ और डीईओ हर माह चार बार करेंगे स्कूलों का निरीक्षण

Thu, 11 Jul 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 11 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
beo deo will inspect schools 4 times in a month
शिक्षा:
विज्ञापन

शिक्षकों के कार्याें पर निगरानी रखकर परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के उद्देश्य से जारी किए दिशा-निर्देश
बीआरपी व एबीआरसी को करनी होंगी सात विजिट

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजकीय स्कूलों के बेहतर परिणाम और गुणवत्ता में सुधार के लिए अब डीईओ व बीईओ के लिए प्रत्येक माह चार-चार स्कूलों का निरीक्षण करना अनिवार्य कर दिया गया है। बीआरपी व एबीआरसी माह में सात बार निरीक्षण करेंगे। जिले के 368 राजकीय स्कूलों में अब तक करीब 32 हजार विद्यार्थी दाखिल ले चुके हैं।

नए निर्देशों के अनुसार डीईओ व बीईओ को हर माह स्कूलों में चार बार निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान पाठ्यक्रम की जानकारी ली जाएगी। डेस्क, शिक्षण सामग्री, पेयजल, बिजली, शौचालय व अन्य संसाधनों की जानकारी लेकर इनको पूरा कराया जाएगा। ताकि, शिक्षण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसी प्रकार ब्लॉक रिसोर्स पर्सन व एबीआरसी की ओर से भी हर माह सात बार स्कूलों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी हुए हैं। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षक छात्रों की प्रतिदिन की हाजिरी पोर्टल पर भेजना सुनिश्चित करें। छात्रों की ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति से ही बेहतर परिणाम की अपेक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, राजकीय स्कूलों में गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर सवाल उठते आ रहे हैं। पिछले सात-आठ सालों से राजकीय स्कूलों के परिणाम और गुणवत्ता में सुधार होने की बात सामने आई है। शिक्षक भी पात्रता परीक्षा पास करने के बाद ही नियुक्त किए जा रहे हैं। शिक्षक चयन के लिए दो परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। शिक्षक की भूमिका विशेष स्थान रखती है। शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका दे दी गई है। ताकि प्रतिदिन शिक्षण का विवरण इसमें दर्ज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.17 करोड़ का बजट भी हो चुका जारी
विभाग आधारभूत ढांचा को सुधारने की दिशा में भी काम कर रहा है। हाल में ही एक करोड़ 17 लाख का बजट भी इसके लिए जारी हुआ है। ताकि, शिक्षण संंबंधी सभी जरूरतों को पूरा किया जा सके। बोर्ड कक्षाओं के परिणाम में भी काफी सुधार आया है। इसी दिशा में विभाग मुख्यालय की ओर से अब स्कूलों के निरीक्षण पर ज्यादा बल दिया गया है।




वर्सन:
निर्देशों के अनुसार डीईओ व बीईओ को हर माह स्कूलों में चार बार निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान पाठयक्रम की जानकारी ली जाएगी। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन व एबीआरसी की ओर से भी हर माह सात बार स्कूलों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी हुए हैं।
-संदीप सिंह, एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर, शिक्षा विभाग


फोटो- 03
दादरी राजकीय स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed