फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Benefits of the Lado Lakshmi Scheme will be available from today, verification of 7,315 applications completed in Dadri

Charkhi Dadri News: लाडो लक्ष्मी योजना का आज से मिलेगा लाभ, दादरी से 7,315 आवेदनों का सत्यापन पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Benefits of the Lado Lakshmi Scheme will be available from today, verification of 7,315 applications completed in Dadri
मोबाइल एप पर आवेदन करतीं महिलाएं।  
चरखी दादरी। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आज से मिलने शुरू हो जाएगा। योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को महिलाएं सीएससी सेंटर पर या मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण करने में व्यस्त नजर आईं। जिलावार जानकारी के अनुसार, दादरी जिले में प्रथम चरण में 37,181 पात्र महिलाएं हैं। अब तक लगभग 30 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है और 7,315 महिलाओं के आवेदन मुख्यालय द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दूसरी योजनाओं का लाभ नहीं प्रभावित
लाडो लक्ष्मी योजना की कुछ पात्र महिलाएं इस वजह से भी पंजीकरण नहीं करा रही हैं, कहीं इस योजना से जुड़ने पर उनका हैप्पी कार्ड या बीपीएल कार्ड न कट जाए। अफवाह इतनी फैल गई कि कई गांवों में महिलाएं अब तक उलझन में दिखाई दे रही हैं। हालांकि पिछले दिनों प्रशासन ने खुद आगे आकर कहा था कि इस प्रकार की बातें पूरी तरह गलत और निराधार हैं। योजना से किसी भी प्रकार का अन्य लाभ प्रभावित नहीं होगा। वहीं, गांव-गांव में अब चर्चा इसी बात की है कि योजना का लाभ किस महिला को मिलेगा और कौन इसमें पात्र नहीं है। महिलाएं एक-दूसरे से एप पर आवेदन का तरीका पूछती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

13 प्रकार के दस्तावेज आवश्यक
गांव बिलावल स्थित सीएचसी संचालक अमित सांगवान ने बताया कि कई महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। आवेदन में कुल 13 दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिनमें पैन कार्ड और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7,315 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत
दादरी समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि मोबाइल फोन से किए गए आवेदन चंडीगढ़ मुख्यालय तक पहुंचते हैं, जिसका रिकॉर्ड जिला स्तर पर तुरंत उपलब्ध नहीं होता। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक 7,315 महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है और इन्हें एक नवंबर को योजना की पहली किस्त मिलनी है। वेरिफिकेशन प्रक्रिया लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed