फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   benefit of gst new rate to poors

Charkhi Dadri News: नई जीएसटी दरों का गरीबों को फायदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
benefit of gst new rate to poors
दुपहिया वाहन की एजेंसी पर मालिक को चाबी सौंपते मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : सूचना विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को शहर के विभिन्न व्यापारिक संस्थानों पर जाकर नई जीएसटी दरों को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने ग्राहकों से भी बात की और नई जीएसटी दरों से कीमतों में आई कमी पर बधाई दी।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों को घटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग को होगा। इस बदलाव से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में काफी कमी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा छोटे उपकरण व वाहनों की कीमत में भी काफी कमी आई है। जिन लोगों ने वाहन बुक किए थे, वे उन्हें कम कीमत पर मिल रहे हैं। मंत्री पवार ने शहर के बाजार में संजय इलेक्ट्रॉनिक्स, आयशर ट्रैक्टर एजेंसी, महेंद्र कार एजेंसी और हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जीएसटी स्लैब को सरल करते हुए अब मुख्य रूप से कुछ सामान को 0 प्रतिशत श्रेणी में भी लाया गया है, यानी वे पूरी तरह से कर मुक्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं और सेवाओं को पूरी तरह जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। इनमें दूध, रोटी-पराठा जैसे भारतीय ब्रेड्स, व्यक्तिगत जीवन व स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी, प्राथमिक स्टेशनरी, नोट बुक, मैप, चार्ट, ऑक्सीजन व जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। इन वस्तुओं पर अब उपभोक्ताओं को कोई कर नहीं देना होगा।

साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, सामान्य कपडे और छोटे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों, ट्रैक्टर व ट्रैक्टर टायर व पार्ट्स को 5 प्रतिशत जीएसटी श्रेणी में रखा गया है। एयर कंडीशर, टेलीविजन, एलईडी, मानीटर, प्रोजेक्टर्स, वॉशिंग मशीन, थ्री व्हीलर, बाइक आदि पर छूट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed