फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Banned firecrackers worth Rs 1.30 lakh caught by Chief Minister's flying squad from two houses

दो घरों से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े 1.30 लाख रुपये के प्रतिबंधित पटाखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Banned firecrackers worth Rs 1.30 lakh caught by Chief Minister's flying squad from two houses
चरखी दादरी। दिवाली के मद्देनजर जिले में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और स्थानीय पुलिस टीम ने वार्ड-5 निवासी दो व्यक्ति के मकान से पटाखों के सात कार्टून बरामद किए। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 5 स्थित रामदास नगर निवासी मनदीप और सोनू अपने प्रतिष्ठान पर पटाखों का अवैध स्टॉक रखे हुए है। उनके पास ऐसे पटाखे हैं जिनके प्रयोग पर रोक है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग और बस स्टैंड चौकी पुलिस को साथ लेकर पहले मनदीप के घर दबिश दी और वहां से पटाखों के दो कार्टून बरामद किए और इनमें मिले पटाखों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। इसके बाद सोनू के घर दबिश देकर पटाखों के छह कार्टून बरामद किए गए और इनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। पुलिस ने इन पटाखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed