फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Banks should not hesitate to give loans for agricultural purposes: ADC

कृषि उपयोगी कार्यों के लिए लोन देने में आनाकानी न करें बैंक : एडीसी

Tue, 21 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 21 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Banks should not hesitate to give loans for agricultural purposes: ADC
बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा और सुरक्षा समिति की बैठक लेते एडीसी अनुराग ढालिया।
चरखी दादरी। जिला में निजी क्षेत्र के बैंक कृषि उपयोगी कार्यों के लिए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। कृषि क्षेत्र में जितना अधिक ऋण दिया जाएगा, उतनी ही हमारी आर्थिक नींव मजबूत होगी। इस साल 31 मार्च तक सभी बैंक वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक ऋण आवेदनों का निपटारा कर लक्ष्य पूरा करें। जिला स्तरीय बैंक समीक्षा व सुरक्षा समिति की बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक विकास में बैंकों का अहम योगदान होता है। इसलिए कोई भी बैंक तभी तरक्की कर सकता है, जब वह आम आदमी से जुड़ना शुरू होता है और उसकी आर्थिक उन्नति में सहयोग करने लगता है। दादरी में अभी भी बैंक अधिकारी केवल सिविल स्कोर और प्रतिभूति को देखकर ही लोन दे रहे हैं। इससे न तो कोई विशेष आर्थिक सुधार हो पाया है और न ही बैंकों के प्रति साधारण दृष्टिकोण में कोई परिवर्तन आया है।
विज्ञापन

आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि सभी बैंक प्राथमिक क्षेत्र के लक्ष्य पूरे करते हुए किसानों को ज्यादा से ज्यादा लोन प्रदान करें। यह अच्छी बात है कि पशुपालन विभाग के सभी लोन बैंकों ने स्वीकृत कर दिए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आदि के टारगेट भी पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल बीमा योजना की शिकायतें पड़ी लंबित
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजवर्धन प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अभी भी कुछ शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। इनका शीघ्र निपटारा होना चाहिए। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों के एटीएम में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे होने चाहिए। रात को देर तक एटीएम को खुला न रखें।
- इन कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
बैंक अधिकारियों की बैठक में सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगराधीश रेणुका नांदल, नाबार्ड के जिला प्रबंधक देवेंद्र श्रीवास्तव, एसबीआई से संदीप यादव, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से नीरज गोयल, राजवंती यादव, एसडीओ डॉ. तुलसीराम, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से रश्मि शर्मा, शिवांशु मिश्रा, आरआईसीटी से नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed