फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balwan was murdered by throat pressing and injuries, the mystery solved by CCTV footage

गला दबा और चोटें मारकर की गई थी बलवान की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी

Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Balwan was murdered by throat pressing and injuries, the mystery solved by CCTV footage
चरखी दादरी। शहर के शिव स्कूल के समीप झाड़ियों में मिले व्यक्ति के शव की गुत्थी सुलझ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या की इस वारदात का पटाक्षेप हुआ है और पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद समेत दो आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सिटी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने इस संबंध में अब हत्या का केस दर्ज करने की पुष्टि की है जबकि इससे पहले पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 29 जून को शिव स्कूल के समीप झाड़ियों में तिवाला निवासी बलवान (52) का शव मिला था। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया था। उस दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया था। मृतक के बेटे अमरजीत ने बताया कि उस समय उसके पिता बलवान की हत्या होने की जानकारी परिजनों को नहीं लगी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने जब शव मिलने वाली जगह के समीप लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो हत्या की वारदात सामने आई। मृतक के परिजनों ने सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंपी और हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अब इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बलवान की हत्या गला दबाकर और चोटें मारकर की गई हैं। सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई एक आरोपी की पहचान
मृत बलवान के बेटे अमरजीत ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सामने आया कि 28 जून की शाम दो लोग उसके पिता को चोटें मार रहे हैं। इनमें से एक को वह पहचान गया। पुलिस शिकायत में अमरजीत ने बताया कि उसके पिता की हत्या को घिकाड़ा रोड निवासी राजबीर ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है।

सिटी थाना प्रभारी पुलिस बलबीर सिंह बताया कि इस संबंध में घिकाड़ा रोड निवासी राजबीर समेत उसके एक साथी पर एससी-एसटी एक्ट समेत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है, लेकिन वो फरार चल रहे हैं। इसके बाद ही हत्याकांड के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed