फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balram Gupta's head was crowned as the head of Agrawal Sabha

बलराम गुप्ता के सिर सजा अग्रवाल सभा प्रधानी का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Balram Gupta's head was crowned as the head of Agrawal Sabha
चरखी दादरी। दो साल के लिए अग्रवाल सभा कार्यकारिणी पदाधिकारी चुनने के लिए रविवार को चुनाव शांतिपूर्वक माहौल मे संपन्न हुआ। प्रधान चुनने के लिए अग्रवाल समाज के 936 सदस्यों में से 784 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस पद पर 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ और बलराम गुप्ता 302 वोट से विजयी बने। अहम बात यह रही कि मतदान के दो घंटे बाद ही चुनाव पर्यवेक्षक ने परिणाम घोषित कर दिया, लेकिन तब तक उम्मीदवार खेमे की धड़कनें बढ़ी रही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चयन मतदान के बिना ही हो गया।
विज्ञापन

दो साल की कार्यकारिणी चुनने के लिए रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए बलराम गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सतीश से 302 वोट अधिक लिए लेकर प्रधान पद हासिल किया। बलराम गुप्ता को 543 और सतीश को 241 मत मिले। इसी प्रकार कनिष्ठ प्रधान के पद के एक उम्मीदवार पवन ने 569 मत हासिल किए तो उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार ओमानंद को 197 मत हासिल हुए। ऐसे में पवन 372 वोटों से जीत दर्ज कर कनिष्ठ प्रधान बने।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए ललित महाजन को 508 मत मिले जबकि दूसरे उम्मीदवार मुकेश मित्तल को 253 मत हासिल हुए। ललित महाजन ने 255 मतों से जीत हासिल की। सबसे कड़ी टक्कर सचिव पद पर देखने का मिली। इस पद के लिए चार उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी। प्रत्याशी शुभम ने सचिव पद पर सात वोटों से जीत दर्ज की। शुभम को 242 मत हासिल हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी संदीप को 235 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर के प्रत्याशी प्रवीन को 218 मत मिले जबकि 89 मतों के साथ प्रत्याशी अनुज चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पदों के लिए नहीं हुआ मतदान
अग्रवाल सभा कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए रविवार को मतदान नहीं हुआ। इन दोनों पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार मैदान में बचे थे और इसके चलते इनका चयन पहले ही हो गया।

प्रधान और सचिव पद पर हुआ सर्वाधिक मतदान
चार पदों के लिए हुए मतदान में सर्वाधिक उत्साह प्रधान व सचिव पद देखने को मिला। दोनों पदों के लिए 936 सदस्यों में से 784 सदस्यों ने मतदान किया। वहीं, कनिष्ठ उप प्रधान के लिए 936 में से 766 मत पड़े। महासचिव पद पर 936 सदस्यों में से 761 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed