फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Balali gets wrestling hall, Badrai gets veterinary hospital

Charkhi Dadri News: बलाली को कुश्ती हॉल की तो बडराई को मिली पशु अस्पताल की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Balali gets wrestling hall, Badrai gets veterinary hospital
कुश्ती हॉल और पशु अस्पताल का उद्घाटन करते विधायक सोमबीर सांगवान, उपायुक्त प्रीति व अन्य गण्यमान - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से एकतरफ प्रदेश को 1862 करोड़ लागत की 167 विकास परियोजनाओं की सौगात दी तो इस कार्यक्रम के जरिये जिले की दो परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बलाली में एक करोड़ 77 लाख की लागत से नवनिर्मित वातानुकूलित कुश्ती हॉल व बडराई में नवनिर्मित पशु अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपायुक्त प्रीति भी रही।
विज्ञापन

विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सूबे के मुखिया मनोहर लाल की अगुवाई में राज्य विकास की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार एकतरफ जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है तो दूसरी पर भ्रष्टाचार पर अंकुश भी लगा रही है। पिछले 8 वर्षों में किए गए विकास कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश की गिनती आज देश के विकसित राज्यों में होने लगी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से अस्पतालों, डिस्पेंसरी व सामुदायिक केंद्रों की सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है तो व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अनुमति की प्रक्रिया को सरल कर औद्योगिक माहौल बना रही है। सड़कों का जाल बिछाकर उद्योग में वृद्धि से लेकर विकास के नए रास्ते खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में भी विकास गाथा को पुन: लिखने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर की लगभग 1862 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पांच वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम सूबे को दे चुके साढ़े 10 हजार की सौगात
कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस तरह का यह पांचवां वर्चुअल कार्यक्रम है। अब तक वो सूबे को साढ़े दस हजार करोड़ से अधिक की सौगातें इन कार्यक्रम के जरिये दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, सड़क, स्वावलंबन आदि सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

- ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में नगराधीश रेणुका, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, एसडीओ श्यामलाल, डीआईओ अमित लांबा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, ऋषिपाल उमरवास, कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार व अजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed