फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bakshi Saini reached Chandigarh to meet CM, handed over the demand letter

सीएम से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे बक्शी सैनी, मांगपत्र सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bakshi Saini reached Chandigarh to meet CM, handed over the demand letter
चरखी दादरी। भाजपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन बक्शी सैनी वीरवार को सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करने चंडीगढ़ पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान चेयरमैन ने सीएम को शहर की समस्याओं से संबंधी मांगपत्र भी सौंपा। इसके जरिये शहर में बनीं सीवर व पेयजल समस्याओं के समाधान समेत विकास कार्य करवाने की मांग की गई। सीएम ने बक्शी सैनी को एकतरफा जीत पर बधाई दी और मांगपत्र में दर्शाई गई समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से बक्शी सेनी ने शहर में सीवर समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। उन्होंने सीवर व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार से सुपर सकर मशीन मुहैया करवाने का भी आग्रह किया है। इसके अलावा नगर परिषद भवन का नवीनीकरण करवाने, काठमंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करवाने और डेयरी संचालकों के लिए बाहर जगह मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा नवनियुक्त चेयरमैन ने शहर व आसपास कोई तकनीकी विश्वविद्यालय व बड़ा कारखाना आदि स्थापित करवाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल सके। शहर के सिविल अस्पताल में सभी प्रकार की टेस्ट मशीन व चिकित्सकों की तैनाती करवाने, शहर के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पेयजल की स्टोरेज क्षमता बढ़वाने व रामनगर एसटीपी से नाला बनाकर पानी की आगे निकासी करवाने की मांग भी बक्शी सैनी ने पहली ही मुलाकात में सीएम के समक्ष रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed