{"_id":"688d169efeb4fbff400d6802","slug":"bahuddeshiya-workers-protest-on-4-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141839-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिओ फेसिंग के विरोध में बहुद्देशीय कर्मचारी 4 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिओ फेसिंग के विरोध में बहुद्देशीय कर्मचारी 4 को करेंगे प्रदर्शन
Sat, 02 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के जिओ फेसिंग उपस्थिति दर्ज कराने के फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन के पूर्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि 4 अगस्त को विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके तहत सुबह 10 से 11 बजे तक कर्मचारी काम का बहिष्कार कर गेट मीटिंग व विरोध प्रदर्शन करेंगे।
राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने कहा कि बिना संसाधन दिए कर्मचारियों पर निजी मोबाइल पर जबरन उपस्थिति एप प्रणाली थोपना न केवल गलत है, बल्कि, सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के अनुसार व्यक्तिगत निजता व गोपनीयता का खुला उल्लंघन भी है। यह सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद