फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   badminton competition

Charkhi Dadri News: गर्ल्स सिंगल में निधि ने ताकसी को दी मात, लड़कों के सिंगल मुकाबले में नमन ने राघव को हराया

Mon, 15 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
badminton competition
हीरा इनडोर स्टेडियम में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चल रही आठवीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इनडोर स्टेडियम में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चल रही आठवीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-11 बॉयज सिंगल में प्रत्युष ने मोक्ष को 15-07, 15-10 से मात दी। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने शिरकत की।
सतपाल सांगवान ने कहा कि आज तनाव लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। व्यायाम, योग, शारीरिक गतिविधियां, खेल उन्हें इन समस्याओं से दूर ले जाने में सहायता करता है। खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ, उसके स्वरूप को और बेहतर बनाने व शीघ्र निर्णय लेने की दिशा में मदद करता है। इसलिए हर किसी को खेल के महत्व को समझना चाहिए। युवाओं को खेलों में भाग लेने के साथ-साथ इसे करियर के रूप में चुनना चाहिए। खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि बच्चों को शुरुआत से ही इसके लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


संरक्षक डाॅ. बीएन वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से दादरी जिले के युवाओं के बीच बैडमिंटन खेल को लेकर लगातार रुझान बढ़ता जा रहा है यह अत्यंत सकारात्मक है। हमें इस खेल को और अधिक ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। ताकि जिले के बच्चे राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सतपाल सांगवान का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। आयोजन की अध्यक्षता संरक्षक डाॅ. बीएन वर्मा ने की। मंच संचालन अभिषेक जैन ने किया।
इस दौरान संरक्षक तिलक जैन, डॉ. बीएन वर्मा, एचसी गोदारा, प्रधान पंकज जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गोयल, आईसी जैन, डॉ. विजय शर्मा, उप प्रधान सुनील गर्ग, महासचिव लोकेश गुप्ता, सहसचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, मनीष जांगडा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अरुण जैन, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन, अमित रोहिल्ला, रंजन वशिष्ठ, दीपक बंसल,आदि उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
आयोजित मैचों के बारे में जानकारी देते हुए महासचिव लोकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा ने बताया कि अंडर-11 आयुवर्ग में लड़कों के सिंगल वर्ग में प्रत्युष ने मोक्ष को 15-07, 15-10 से मात दी। इसी प्रकार गौतम ने प्रत्युष को 15-12, 09-15, 15-07 से पराजित किया। गगन ने गौतम को 15-09, 15-08 से हराया। इसी वर्ग के गर्ल्स सिंगल में निधि ने ताकसी को 15-08, 15-10 के स्कोर से मात दी। निधि ने सोनिया को 15-14, 13-15 व 15-12 से मात दी।

इसी प्रकार अंडर-13 आयु वर्ग लड़कों के सिंगल में नमन ने राघव को 15-12, 15-11 से हराया। प्रणव ने मनन को 15-10, 15-09 से हराया। प्रत्युष ने तरुण को 15-12, 15-07 से मात दी। केशव ने नक्ष को 15-09, 15-05 से पराजित किया। हिमांशु ने प्रणव को 11-15, 15-12, 15-12 से हराया। मोक्ष ने नमन को 15-08, 15-11 से पराजित किया। इसी प्रकार प्रत्युष ने जतिन को 15-07, 15-04 से हराया। केशव ने मयंक को 15-07, 15-07 से मात दी। इसी वर्ग के गर्ल्स सिंगल मुकाबलों में भाविका ने निधि को 11-15, 15-07, 15-09 से हराया। भाविका ने सानिया को 15-07, 15-09 से मात दी।
जोड़ियों ने दिखाया बेहतर तालमेल
लड़का डबल अंडर-15 आयुवर्ग में धनजंय व आरव की जोड़ी ने आरुष व मानव को 15-09, 15-09 से हराया। अनुज व रिषभ की जोड़ी ने राम व केशव को 15-09, 15-13 से मात दी। अनुज व रिषभ की जोड़ी ने मोक्ष व लक्ष्य को 15-06, 15-08 से मात दी। धनजंय व आरव ने निखिल व सत्यम को 15-12, 15-07 से मात दी।


लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग सिंगल मैचों में भीष्म ने अनिकेत को 15-07, 15-09 से मात दी। अयान ने धनंजय को 15-08, 15-12 से हराया। अंडर-19 आयुवर्ग में विनीत ने शुभम को 15-14, 15-13 से मात दी। शुभम ने सूर्यांश को 13-15, 15-12, 15-12 से हराया। भीष्म ने दीपांशु को 15-12, 11-15 व 15-10 से हराया। गर्वित ने अयान को 15-14, 15-12 से मात दी। शिवम ने परीक्षित को 15-13, 15-12 से मात दी।

फोटो-09 इनडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अवसर पर पदाधिकारियों व खिलाड़ियों के साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान।
फोटो 10 प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाने का प्रयास करता खिलाड़ी। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed