फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badhra power sub station will be upgraded

Charkhi Dadri News: बाढड़ा पावर सब स्टेशन होगा अपग्रेड, चार करोड़ की लागत का हब ट्रांसफार्मर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Badhra power sub station will be upgraded
बाढड़ा। 132 केवीए बिजली सब स्टेशन कस्बे में मार्च माह से दोगुनी क्षमता से बिजली आपूर्ति करेगा। इससे क्षेत्र के सिंचाई व घरेलू उपभोक्ताओं को अघोषित कटों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में क्षेत्र के 50 गांवों को मात्र 20 एमवीए से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसे अब बढ़ाकर 50 एमवीए किया जाना है। चार करोड़ की लागत से हब ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सोनीपत से हब ट्रांसफार्मर पहुंच गया है। ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म तैयार करने के लिए कर्मचारी व इंजीनियर काम में लगे हुए हैंं।
विज्ञापन

जुई रोड पर स्थित 132 केवी सब स्टेशन से क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बाढड़ा से अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 33 केवीए सब स्टेशनों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। पिछले वर्ष ही सरकार ने बाढड़ा, कादमा, डाढ़ीबाना व मांढ़ी हरिया में भी 33 केवीए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई है। गत दिनों हिसार के अधीक्षक अभियंता बिजेंद्र लांबा की अगुवाई में कार्यकारी अभियंता गौरव, एचवीपी एनएल के कार्यकारी अभियंता राजकुमार शर्मा, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास ने बाढड़ा का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सुनील वत्स व जेई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के वरिष्ठ इंजीनियरों व श्रमिकों ने काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इससे कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। भाकियू के अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के किसानों की लंबित मांग को पूरा कर सराहनीय कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed