फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badhra MLA Umesh Patuwas raised various issues

Charkhi Dadri News: विधायक उमेद ने उठाई पालड़ी में पीएचसी और तीन अनाज मंडी बनाने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 16 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Badhra MLA Umesh Patuwas raised various issues
बाढड़ा। विधानसभा के प्रथम सत्र में विधायक उमेद पातुवास ने बाढड़ा से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने बाढड़ा क्षेत्र में तीन अनाज मंडी का निर्माण कराने, पालड़ी गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन जल्द जारी करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार की से ओआरओपी व अग्निवीर योजना पर सरकार की तारीफ की।
विज्ञापन

उमेद पातुवास ने कहा कि सरकार की वन रैंक, वन पेंशन योजना से सैनिक बाहुल्य क्षेत्र काे लाभ मिला है। सरकार ने बाजरा का एक-एक दाना खरीदकर अन्नदाता का सम्मान बढ़ाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से डीएपी खाद भिजवाने का आग्रह किया। विधायक ने गांव कलियाणा, घसौला में जलभराव से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज जारी करने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढड़ा मंडी का दायरा कम होने से गेहूं, सरसों खरीद के समय समस्या बन जाती है। विधायक ने बाढड़ा में सब्जी मंडी बनवाने की भी मांग उठाई। क्षेत्र में अनाज भंडारण केंद्र बनवाने की भी मांग की। उन्होंने गांव पालड़ी में सीएचसी बनवाने की भी मांग सदन के पटल पर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed