फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badhra Aspirational Block identified, work to be done on 11 indicators

Charkhi Dadri News: बाढड़ा आकांक्षी ब्लॉक चिह्नित, 11 संकेतकों पर करना होगा कार्य

Wed, 10 Apr 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 10 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Badhra Aspirational Block identified, work to be done on 11 indicators
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाढड़ा। नीति आयोग की ओर से बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण की अध्यक्षता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में बाढड़ा खंड के 23 विद्यालयों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर शामिल हुए।नीति आयोग के एबी फेलो मणिप्रकाश ने बताया कि बाढड़ा को नीति आयोग की ओर से आकांक्षी ब्लॉक चिन्हित किया गया है। इसमें शिक्षा विभाग के 11 संकेतकों पर कार्य करना है। सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के दाखिले के प्रति रुझान बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। बाढड़ा खंड को विकास की मुख्य धारा में लाना है और यह सबकी सहभागिता से ही संभव हो पाएगा।

इन संकेतक पर करना होगा कार्य
1. शौचालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत



2. उच्च प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत



3 ऐसे प्रारंभिक विद्यालयों का प्रतिशत, जिनका पीटीआर 30 के बराबर या इससे कम है।



4 दसवीं कक्षा की परीक्षाओं में 60 या इससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत



5 ब्लॉक में भू-जल निकासी का प्रबंध



6 ब्लॉक में ओडीएफ प्लस गांवों का प्रतिशत



7 ऐसी ग्राम पंचायतों का प्रतिशत, जिनके पास भारत नेट की सुविधा है।



8 पेयजल सुविधाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का प्रतिशत।



9 ब्लॉक में कुल स्वीकृत एफपीओ की तुलना में गठित किए गए एफपीओ का प्रतिशत



10 ब्लॉक में मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत



11 टीकाकरण किए गए पशुओं प्रतिशत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed