{"_id":"66854da71f993c7aad0407cc","slug":"babita-phogat-targets-congress-in-charkhi-dadri-of-haryana-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बबीता फौगाट बोलीं- कांग्रेस में परिवारवाद को तवज्जौ, भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बबीता फौगाट बोलीं- कांग्रेस में परिवारवाद को तवज्जौ, भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी
Wed, 03 Jul 2024 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:39 PM IST
सार
पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं भाजपा नेता ने बुधवार को सरपंचों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारवार्ता की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए की गईं घोषणाओं को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
बबीता फौगाट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भाजपा नेता बबीता फौगाट ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तंज कसा और भाजपा की नीतियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिपाटी परिवारवाद की है, जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरपंचों के लिए कई घोषणाएं कर ग्रामीण विकास को गति प्रदान की है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए बबीता फौगाट ने कहा कि ये फैसला लेना संगठन का काम है। उन्होंने कहा कि पहले खाप पंचायतें समाजहित को ध्यान में रखते हुए समाज सुधार के लिए काम करती थी। उनका राजनीति से दूर-दूर तक वास्ता नहीं था लेकिन अब चीजें दूसरी तरफ जा रही हैं। सभी को मिलकर समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
बबीता ने कहा कि अब सरपंच अपने गांवों में पांच लाख के बजाय 21 लाख रुपये तक के काम बिना टेंडर के करवा सकेंगे। मिट्टी भरत का भुगतान भी सरकार की ओर से किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए सरपंचों को 16 रुपये प्रति किलोमीटर के अनुसार टीए दिया जाएगा। ग्राम सचिव की एसीआर पर भी सरपंच टिप्पणी कर सकेंगे। इसके अलावा गांवों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी बजट में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
किरण चौधरी ने सही समय पर छोड़ा हाथ का साथ
बबीता फौगाट ने कहा कि कांग्रेस केवल परिवारवाद की विचारधारा वाली पार्टी है। देश में मां अपने बेटे और प्रदेश में बाप अपने बेटे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यही कारण रहा कि किरण चौधरी को भी इनसे परेशान होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी ने सही समय पर सही फैसला लेते हुए भाजपा ज्वाइन की है।