फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Babita Phogat expressed disagreement on the investigation report, accused the committee member of snatching the report out of hand

Charkhi Dadri News: जांच रिपोर्ट पर बबीता फौगाट ने जताई असहमति, कमेटी सदस्य पर लगाया हाथ से रिपोर्ट छीनने का आरोप

Tue, 25 Apr 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Babita Phogat expressed disagreement on the investigation report, accused the committee member of snatching the report out of hand
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की ओर से किया ट्वीट।
चरखी दादरी। महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने चौंकाने वाला बयान दिया है। बबीता ने कहा कि मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट से वो असंतुष्ट हैं और उन्होंने आपत्ति के साथ रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, बबीता ने जांच कमेटी सदस्य एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सदस्य राधिका श्रीमन पर हाथ से रिपोर्ट छीनने और बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

बता दें कि मामले की जांच के लिए गठित की गई छह सदस्यीय कमेटी की बबीता फौगाट भी सदस्य हैं। वो विनेश फौगाट की चचेरी बहन हैं। पिछले तीन दिनों से यौन शोषण मामले को लेकर दोबारा से देश के पहलवान जंतर-मंतर पर डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को बबीता फौगाट इस मसले पर चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलीं। हालांकि उन्होंने जांच रिपोर्ट की कमियां तो उजागर नहीं की, लेकिन रिपोर्ट पर असहमति जरूर जताई। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में एक सदस्य के तौर पर उन्होंने असहमति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बबीता फौगाट ने कहा कि कमेटी सदस्य होने के नाते उनकी भी गरिमा है और राधिका श्रीमन ने जिस तरह से रिपोर्ट छीनकर बदतमीजी की, उससे आह्त भी हूं। उन्होंने गरिमा का हवाला देते हुए जांच रिपोर्ट के पहलुओं पर ज्यादा खुलकर बताने से इन्कार कर दिया। वहीं, जंतर-मंतर पर चल रहे धरने पर प्रतिक्रिया देते हुए बबीता फौगाट ने कहा कि धरना करना भी खिलाड़ियों का अधिकार है और वो अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यपाल मलिक ने फिर किया ट्वीट
जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बेटियों चिंता मत करना, पूरा देश आपके साथ है। मैं खुद आपके धरने पर आऊंगा। विनेश फौगाट ने उनके ट्वीट पर री-ट्वीट किया।


राकेश टिकैत भी आए समर्थन में
किसान नेता राकेश टिकैत ने भी मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के समर्थन में ट्वीट किया। टिकैत ने लिखा कि पदक जीतकर देश का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले गांव की मिट्टी से जुड़े पहलवानों को दोबारा से धरना शुरू करना पड़ गया। पीएमओ इंडिया को संज्ञान लेकर किसान, गांव, गरीब और सर्व समाज के बेटा-बेटियों को न्याय दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed