{"_id":"688d1842edb2ec7e2c018972","slug":"awani-won-bronge-in-world-table-tennis-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141882-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विश्वस्तरीय टेबल टेनिस में अवनी ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विश्वस्तरीय टेबल टेनिस में अवनी ने जीता कांस्य पदक
Sat, 02 Aug 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस खिलाड़ी अवनी जांघू। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हांगकांग में आयोजित विश्व टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर स्पर्धा में बिलावल गांव निवासी खिलाड़ी अवनी जांघू ने कांस्य पदक जीता है। अवनी ने अंडर-11 गर्ल्स जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रतियोगिता का आगाज 28 जुलाई से हुआ था। इसका समापन 3 अगस्त को होगा। अवनी ने अपने वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और हांगकांग की खिलाड़ियों को शिकस्त दी। अवनी ने इस उपलब्धि के जरिये परिवार, गांव, जिला व देश का नाम रोशन किया है।
पिता अरुण जांघू ने बताया कि अवनी शुरू से ही खेलों के प्रति बेहद समर्पित रही है। छोटी उम्र से ही उसने टेबल टेनिस को अपना लक्ष्य बनाया। दिन-रात कठिन परिश्रम किया। इससे पूर्व भी अवनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है। अवनी का अगला लक्ष्य एशियन और वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक लाना है।
विज्ञापन
सरपंच अनिल कुमार, जोगेंद्र मास्टर, अत्तर सिंह, राजेश, अमित, वीरेंद्र, प्रमोद व नवीन ने अवनी के परिजनों को बधाई दी है।