फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Auto tipper arrives in ward 19 for garbage collection after protest

Charkhi Dadri News: प्रदर्शन के बाद कचरा उठान के लिए वार्ड 19 में पहुंचा ऑटो टिप्पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Auto tipper arrives in ward 19 for garbage collection after protest
वार्ड-19 में कचरा उठान के लिए पहुंचा ऑटो टिप्पर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। डोर-टू-डोर कचरा उठान न होने से परेशान वार्ड-19 के लोगों को वीरवार सुबह राहत मिल गई है। सुबह और दोपहर दोनों शिफ्ट में घरों से कचरा लेने के लिए वार्ड में ऑटो टिप्पर पहुंच गया। वार्डवासियों का कहना है कि इसी प्रकार नगर परिषद अधिकारियों को उनके वार्ड में नियमित ऑटो टिप्पर भेजना चाहिए। वहीं, वार्ड पार्षद अजय सांगवान ने भी वार्ड से कचरा उठान होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड-19 में पिछले एक माह से डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा प्रभावित है। वार्ड में कभी एक सप्ताह में तो कभी दस दिन में ऑटो टिप्पर कचरा उठाने के लिए पहुंच रहा था। इससे खफा वार्ड की महिलाओं ने बुधवार को पार्षद अजय सांगवान की अगुवाई में नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी के कार्यालय में पहुंचकर जमकर बवाल काटा था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कचरे से भरी थैलियां पहले चेयरमैन की मेज पर रखी और फिर जाते समय वो कचरा फर्श पर फैला दिया था। कार्यालय से जाने से पहले महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि अगर वीरवार से डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा बहाल नहीं हुई तो वो प्रतिदिन इसी तरह अपना विरोध जताएंगी।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद अजय सांगवान ने बताया कि वार्डवासियों के प्रदर्शन के अगले ही दिन वीरवार सुबह उनके वार्ड में ऑटो टिप्पर पहुंच गया। टिप्पर पर तैनात कर्मचारी ने घर-घर जाकर कचरे का उठान किया। पार्षद ने कहा कि नगर परिषद अगर उनकी समस्याओं पर ध्यान दें तो वार्डवासी और वो हरसंभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed