फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   aunched operation attack

Charkhi Dadri News: पुलिस टीमों ने 7 घंटे चलाया ऑपरेशन आक्रमण, 12 मामलों में 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 Apr 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
aunched operation attack
सदर थाना पुलिस टीम की ओर से आरोपियों से बरामद की गई शराब और बियर की पेटियां। 
चरखी दादरी। एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया। विशेष मुहिम के तहत पुलिस की 23 टीमों ने सात घंटे तक ताबड़तोड़ दबिश और अलग-अलग मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न थानों में 12 आपराधिक मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए दिए गए आदेश की पालना करते हुए जिला पुलिस कप्तान पूजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में पुलिस ने शनिवार को ये ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

मुहिम के तहत डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर, डीएसपी दादरी सुभाषचंद्र, डीएसपी दादरी भारतभूषण, सिटी थाना प्रभारी रमेश कुमार, साइबर थाना प्रभारी पीएसआई विशाल, यातायात थाना प्रभारी चंद्रशेखर, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजपाल सोनी, बौंदकलां थाना प्रभारी बलबीर, बाढड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश और झोझूकलां थाना प्रभारी निरीक्षक हवाकौर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की गईं जिन्होंने एकसाथ दबिश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की 23 टीमों में 113 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज करते हुए, जिनमे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 531 बोतल देसी शराब, 24 बोतल अंग्रेजी शराब व 312 बोतल बियर बरामद हुई।

-सात जुआरियों को किया गया काबू
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 7 मामले दर्ज किए। इन मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी सट्टा खाईवाली करते मिले और उनसे पुलिस टीमों ने 8180 रुपये बरामद किए।

- पीओ समेत पुराने मामले के दो आरोपी भी दबोचे
ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एक पीओ को गिरफ्तार किया। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा अन्य पुराने आपराधिक मामलों में भी पुलिस टीम ने दो आरोपियों को दबोचा है।
- 60 वाहनों के चालान, दो जब्त
ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 60 चालान किए जबकि दो वाहनों को जब्त किया। 34 वाहनों के गलत लेन में चलने पर चालान किए गए। इसके अलावा ब्लैक फिल्म के 4, गलत दिशा में गाड़ी दौड़ाने के 2, नंबर प्लेट के 7, बुलेट का एक चालान किया गया। इसके अलावा 10 चालान अन्य अधिनियम के तहत किए गए।



जिले में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर जिला। अपराधियों और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की ओर से युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed