फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aulto rider miscreants beat up BDPO

अल्टो सवार बदमाशों ने बीडीपीओ को गाड़ी से नीचे उतारकर पीटा, कपड़े भी फाड़े

Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Aulto rider miscreants beat up BDPO
मारपीट के बाद मौके पर मौजूद बीडीपीओ सुभाषचंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाषचंद्र पर शुक्रवार को गांव कलियाणा के पास अल्टो कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें भी लगी हैं। आरोप है कि हमलावरों ने बीडीपीओ के ड्राइवर से गाड़ी की चाबी भी छीन ली। बीडीपीओ की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झोझूकलां खंड के बीडीपीओ सुभाषचंद्र ने बताया कि वह अपने कार्यालय से चरखी दादरी जा रहे थे। इसी बीच गांव कलियाणा के पास एक स्लेटी रंग की अल्टो कार चालक ने उनकी गाड़ी के सामने गाड़ी अड़ा दी। अल्टो गाड़ी में तीन बदमाश थे, जिन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बदमाशों ने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी छीनते हुए कहा कि यहां से भाग जा नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उन्होंने बीडीपीओ को गाड़ी से नीचे उतारा और मारपीट भी की। हमले में बीडीपीओ के कपड़े भी फट गए। लोगों को आता देख बदमाश अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। इसके बाद में बीडीपीओ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। झोझू कलां थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बीडीपीओ सुभाषचंद्र की शिकायत पर गाड़ी चालक व अन्य दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। जिस गाड़ी में हमलावर आए थे उसके नंबर मिल चुके हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed