{"_id":"6727f0c49d81bd16ec0508a4","slug":"attack-on-ex-parshad-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125676-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूर्व जिला पार्षद पर जानलेवा हमला, रोहतक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूर्व जिला पार्षद पर जानलेवा हमला, रोहतक पीजीआई रेफर
Mon, 04 Nov 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां सीएचसी में उपचाराधीन पूर्व पार्षद महेंद्र सोनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला पार्षद महेंद्र सोनी पर रविवार को चारपहिया सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व जिला पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर एक नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में पूर्व पार्षद ने बताया कि तीन नवंबर को सुबह करीब 9 बजे वह बस अड्डे के पास प्लांट में किसी काम से गए थे। इसके बाद करीब 10:35 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान जब वह बौंदकलां अड्डे पर पहुंचे तो महाजन धर्मशाला के सामने एक बाइक वाले ने उनकी तरफ इशारा किया। इसके बाद वहां से अपनी बाइक तेज रफ्तार में भगा ले गया। उसी समय एक चारपहिया उनकी बाइक के सामने आकर रुकी।
महेंद्र सोनी ने बताया कि गाड़ी में से प्रदीप और कुछ अन्य लोग उतरे और उन पर राॅड व डंडों से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर दुकानदार व अन्य लोगों को एकत्र होते देख आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल पूर्व पार्षद को उपचार के लिए बौंदकलां सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
घायल पूर्व पार्षद के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने प्रदीप व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हमले के बाद डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
क