फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   attack on a youth

Charkhi Dadri News: गली में घर के बाहर सो रहे युवक पर फरसे से वार

Fri, 20 Sep 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Sep 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
attack on a youth
पुलिस ने सांवड़ निवासी घायल के बयान पर दो हमलावरों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव सांवड़ में गली में घर के बाहर सो रहे एक युवक पर ताऊ-भतीजे ने रंजिश के चलते फरसे से हमला कर दिया। घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल सोनू उर्फ राजन ने बताया कि गांव निवासी एक परिवार किसी मामले में उससे रंजिश रखता है। मंगलवार देर शाम वह अपने घर के बाहर गली में चारपाई पर सोया था। रात करीब सवा दो बजे उक्त परिवार से एक युवक वहां पहुंचा और फरसे से उस पर वार कर दिया। जब वह बचाव के लिए चारपाई से उठने लगा तो आरोपी ने फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी गर्दन बच गई और फरसे से कान व सिर के पास चोट लगी।
विज्ञापन

घायल का कहना है कि हमलावर युवक का ताऊ भी वारदात में उसके साथ शामिल था। घायल ने बताया कि झगड़े का शोर सुनकर उसका ताऊ धर्मपाल व चाचा विजय वहां आए तो हमलावर उसे धमकी देकर चले गए। इसके बाद उसके भाई ने सीएचसी बौंदकलां में दाखिल कराया। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अब बौंदकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed