फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   attack by axe

Charkhi Dadri News: घर जा रहे व्यक्ति पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Wed, 01 Jan 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
attack by axe
सांवड़ निवासी घायल के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांवड़ में घर जा रहे एक व्यक्ति पर किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें व्यक्ति के पैर में जख्म हो गया और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। अब बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में घायल मामन सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। 28 दिसंबर को रात साढ़े 9 बजे वह खेत से घर आ रहा था। इसी बीच जब वह गांव में चौक पर पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। बाद में आरोपी उसे गाली देने लगा और कारण पूछने पर वह अपने प्लॉट से कुल्हाड़ी लाकर हमला कर दिया। इसी दौरान चौक पर मौजूद दो व्यक्तियों ने उसका बचाव किया।
विज्ञापन

तभी आरोपी के परिजन उसे घर ले गए, लेकिन, वह जाते समय उसे मारने की धमक देकर गया। बाद में उसने दादरी नागरिक अस्पताल में अपना उपचार कराया और यहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। अब घायल ने पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed