फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Athgama Khap banned obscene songs

Charkhi Dadri News: अठगामा खाप ने अश्लील गानों पर लगाई रोक

Tue, 08 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Athgama Khap banned obscene songs
गांव घसौला में बैठक करते हुए सर्वजातीय खाप सदस्य। 
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप की कार्यकारिणी ने सोमवार को गांव घसौला के पंचायत भवन में बैठक कर समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की। खाप ने अपने अधीन आने वाले गांवों में अश्लील गाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाप प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि अश्लील गानों पर रोक और अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाप प्रधान ने बताया कि नशा मुक्ति के लिए अच्छे प्रयास करना सरकार का सराहनीय कदम है। इसके अलावा सरकार को डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए, प्रेम विवाह का प्रमाण पत्र माता-पिता की सहमति से देने की वकालत की। गांव व अपने गोत्र और गुहांड में शादी करने पर प्रमाण पत्र जारी न करना आदि इन विषयों पर भी सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और इसमें सर्वजातीय खाप सरकार के साथ है। बैठक में सचिव करतार सिंह, राजबीर कोषाध्यक्ष, रामफल दलाल, ओमप्रकाश पूर्व पंच, रामबीर संतोखपुरा, बलबीर सिंह, दयाराम पंडित, सतबीर जांगड़ा बलकरा, शिव कुमार शर्मा, धर्मबीर सरपंच प्रतिनिधि, रामकिश, रणबीर डागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांवों में ठेका न खोलने की मांग
बैठक में सरकार से मांग की गई कि गांवों में जिन पंचायतों में ठेका न खोलने का प्रस्ताव दिया है, उन गांवों में ठेके न खोले जाएं। अन्यथा खाप ठेकों के सामने धरना देने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में बढ़वाएंगे छात्र संख्या
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए खाप सदस्य स्वयं धरातल पर कार्य करेंगे। साथ ही गैर मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों को बंद किया जाए। बैठक में इन सभी मुद्दों पर खाप ने सर्वसम्मति से पास किया और गांवों में इसे लागू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed