फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Assurance Committee member Umed Patuwas visited Himachal Pradesh Legislative Assembly

Charkhi Dadri News: आश्वासन समिति सदस्य उमेद पातुवास ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का किया दौरा

Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Assurance Committee member Umed Patuwas visited Himachal Pradesh Legislative Assembly
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का दौरा करते विधायक उमेद पातुवास व अन्य विधायक।
बाढड़ा। बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पहुंचकर हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने हरियाणा से पहुंचे दल के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। वहां पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उनका स्वागत किया और अनेक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास के अलावा समिति के अध्यक्ष भारत भूषण बत्रा विधायक, रोहतक समिति सदस्य अशोक अरोड़ा, जगमोहन आनंद भी मौजूद रहे। हरियाणा विधानसभा कमेटी सदस्यों का हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा आईएएस एवं चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा के ऐतिहासिक भवन, उसकी कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि यह संपूर्ण अनुभव ज्ञानवर्धक रहा और लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने की प्रेरणा प्रदान करता है। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि वह दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के सदैव आभारी रहेंगे जिन्होंने हिमाचली संस्कृति का प्रतीक टोपी एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed