फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Assessment test started, students of 10th class gave the math test on Monday

मूल्यांकन परीक्षा शुरू, सोमवार को दसवीं के विद्यार्थियों ने दी गणित की परीक्षा

Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Assessment test started, students of 10th class gave the math test on Monday
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सोमवार को असेसमेंट टेस्ट (मूल्यांकन परीक्षा) शुरू हो गए हैं। तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अवसर एप पर दो मार्च तक असेसमेंट टेस्ट लिए जाएंगे। इससे पहले प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण टेस्ट स्थगित कर दिए गए थे।
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल झोझूकलां के प्रधानाचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि 10वीं की ऑफलाइन परीक्षा सोमवार को करवाई गई। इसके लिए विभाग की तरफ से स्कूल ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे गए थे, जिनकी स्कूल स्तर पर हार्ड कॉपी निकाल कर विद्यार्थियों को सौंपी गई। कक्षा तीसरी से आठवीं के लिए प्रश्न पत्र का सेट 15 व नौवीं से 12वीं के लिए 20 अंकों का होगा। प्रश्न पत्र का सेट में दिसंबर के पाठ्यक्रम में से केवल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1.40 लाख छात्र देंगे परीक्षा
मूल्यांकन परीक्षाओं के मद्देनजर जिला शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 360 राजकीय मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। जिले में 120 प्राइमरी स्कूल भी हैं। इन सभी कैटेगरी में करीब एक लाख 40 हजार छात्र मूल्यांकन टेस्ट देंगे। प्रश्न पत्र पत्र सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक उपलब्ध रहेगा ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार मोबाइल लेकर निर्धारित समयावधि में कभी भी परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी से नौवीं कक्षा तक की डेटशीट
दिनांक कक्षा विषय
- 17 फरवरी तीसरी व चौथी हिंदी व अंग्रेजी
- 18 फरवरी पांचवीं गणित व ईवीएस
-18 फरवरी छठीं गणित व अंग्रेजी
- 19 फरवरी पांचवीं हिदी व अंग्रेजी
- 19 फरवरी छठी विज्ञान व हिदी
- 20 फरवरी छठी एसएस
- 20 फरवरी सातवीं गणित व अंग्रेजी
- 22 फरवरी सातवीं साइंस व हिदी
- 22 फरवरी आठवीं गणित व अंग्रेजी
- 23 फरवरी सातवीं एसएस
- 23 फरवरी आठवीं साइंस व हिदी
- 24 फरवरी नौवीं गणित व हिदी
- 25 फरवरी नौवीं साइंस
- 26 फरवरी नौवीं एग्रीकलल्चर, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान, फिजिकल एंड हेल्थ
एक मार्च नौवीं अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान
10वीं कक्षा की डेटशीट
दिनांक विषय
15 फरवरी गणित
17 फरवरी हिदी
18 फरवरी सामाजिक विज्ञान
19 फरवरी अंग्रेजी
22 फरवरी संस्कृत, फिजिकल एवं हेल्थ, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस
11वीं कक्षा की डेटशीट
- 24 फरवरी को कला संकाय का गणित एवं इतिहास, कॉमर्स संकाय का गणित जबकिविज्ञान संकाय का बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी व गणित का टेस्ट होगा।
- 25 फरवरी को गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, बिजनेस स्टडी और रसायन विज्ञान का टेस्ट होगा।
- 26 फरवरी को इकोनॉमिक्स व फिजिक्स का टेस्ट होगा।
- एक मार्च को फिजिकल एजुकेशन, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस का टेस्ट होगा।
- दो मार्च को हिदी व अंग्रेजी का कोर/इलेक्टिव का टेस्ट होगा।
12वीं कक्षा की डेटशीट
- 15 फरवरी को गणित, इतिहास, संस्कृत व बायोलॉजी का टेस्ट होगा।
- 17 फरवरी को हिदी, गृह विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र, बिजनेस स्टडी व रसायन विज्ञान का टेस्ट होगा।
- 18 फरवरी को इकोनॉमिक्स व फिजिक्स का टेस्ट होगा।
- 19 फरवरी को भूगोल, फिजिकल एजूकेशन, संस्कृत, एग्रीकल्चर व कंप्यूटर साइंस का टेस्ट होगा।
- 20 फरवरी को हिदी व अंग्रेजी का टेस्ट होगा।
सभी स्कूल मुखियाओं को इस संबंध में पहले ही निर्देश दि जा चुके हैं। सोमवार को दसवीं कक्षा की गणित विषय की मूल्यांकन परीक्षा ली गई।
जयप्रकाश संभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed