फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ASI and teacher accused of beating two youths

Charkhi Dadri News: एएसआई और शिक्षक पर दो युवकों की पिटाई का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
ASI and teacher accused of beating two youths
भूना (फतेहाबाद)। गांव चौबारा से दहमान के बीच वीरवार रात सवा आठ बजे सड़क पर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई करने का आरोप सीआईए हांसी में तैनात एएसआई सूरजमल दहिया और उनके भाई सरकारी अध्यापक सुखबीर दहिया पर है। पीड़ितों में गांव चौबारा के सरपंच जोगिंदर सिंह के चचेरे भाई राजेश ओला और उनके दोस्त सुखबीर सिवाच निवासी गांव गोरखपुर शामिल हैं। राजेश का हाथ टूट गया जबकि सुखबीर को अंदरूनी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

दोनों घायलों को भूना सीएचसी में दाखिल कराया गया। इसके बाद राजेश को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं सुखबीर सिवाच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजेश ओला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त सुखबीर सिवाच के साथ वर्ना कार में दहमान से गांव चौबारा लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। तभी मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। एक के पास पिस्तौल थी, दूसरे के हाथ में लाठी। उन्होंने दोनों को चोर बताया और पूछताछ किए बिना हमला कर दिया। राजेश ने बताया कि वह सरपंच जोगिंदर सिंह का चचेरा भाई है, लेकिन आरोपियों ने कोई बात नहीं सुनी और लाठी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सूरजमल दहिया ने कनपटी पर पिस्तौल रख दी और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिए। मारपीट के दौरान राजेश ओला की सोने की चेन भी गिर गई। राजेश की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गए।
राजेश ने कॉल कर चचेरे भाई सरपंच जोगिंदर ओला को घटना की सूचना दी। इसके बाद सरपंच, पूर्व सरपंच वीर सिंह ओला और आत्माराम मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए।
आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि सीएचसी से मेडिकल रुक्का आने के बाद घायल के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट और लूट के आरोप गलत, शराब के नशे में गिरने से लगी चोट : दहिया

दूसरी ओर गांव दहमान निवासी मास्टर सुखबीर सिंह दहिया ने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि खेतों में पहले कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वीरवार रात दो युवक सड़क पर खड़े मिले। दोनों शराब के नशे में थे। एक युवक सड़क पर गिर गया था। उनका भाई सूरजमल दहिया मौके पर नहीं था, झूठा नाम लिया जा रहा है। उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed