{"_id":"67500611fca9e688af02c08f","slug":"ashish-defeated-vikram-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-127369-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पहलवान आशीष गोधड़ी ने विक्रम को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पहलवान आशीष गोधड़ी ने विक्रम को दी पटकनी
Wed, 04 Dec 2024 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती दंगल में पहलवान को सम्मानित करते आयोजक कमेटी सदस्य। स्रोत: आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे में बलिदानी बिजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन किया गया। मुख्य कुश्ती में पहलवान आशीष गोधड़ी ने विक्रम को हराया। स्पर्धा के समापन पर विजेताओं को भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने सम्मानित किया।
ढिगावा मंडी रोड पर मिनी खेल परिसर में दंगल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि वह स्वयं एक बलिदानी सैनिक की संतान हैं। भारतीय सेना में राष्ट्र की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने का बिरले ही महापुरुष को अवसर मिलता है। हमें बलिदानियों की कुर्बानी को याद करना चाहिए।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन फौजी ने दंगल की अध्यक्षता की। इस दौरान स्मारक पर बलिदानी बिजेंद्र सिंह को नमन किया गया। दंगल में आशीष कैप्टन अखाड़ा गोधड़ी ने पहलवान विक्रम कोंट को पराजित किया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में पहलवान चिराग गोधड़ी लाडपुर ने कृष्ण तोशाम को हराया।
विज्ञापन
महिलाओं की दौड़ में प्रमिला प्रथम, संतोष द्वितीय, नीलो हंसावास तृतीय, राजवंती चतुर्थ स्थान पर रहीं। बुजुर्गों की दौड़ में रामभक्त पालुवास प्रथम, सुरेश मानहेरू द्वितीय, जगदेव तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहित चौधरी, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, पूर्व चेयरमैन छेलूराम, सुनील हड़ौदी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर सिंह पंचगावा, शमशेर पंचगांवा आदि मौजूद रहे।
फोटो 34
दंगल में पहलवान को सम्मानित करते आयोजक कमेटी के सदस्य। स्रोत : आयोजक