फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Aryaveer Dal program in village Berla of Badra

महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर ही चारित्रिक विकास संभव : रामबीर

Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Aryaveer Dal program in village Berla of Badra
बाढड़ा। गांव बेरला में आर्यवीर दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने स्वामी दयानंद की नीतियों पर चलने का आह्वान भी किया। समाजसेवी रामबीर सिंह बेरला ने कहा कि महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलकर ही चारित्रिक विकास संभव है। आयोजन में आर्य योगवीरों को किट वितरण करने की घोषणा की।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रचारक रामफल आर्य की अध्यक्षता में आयोजित आर्यवीर दल नशामुक्ति शिविर को संबोधित करते हुए रामबीर सिंह बेरला ने कहा कि भारत की पवित्र धरा स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की जननी है जिसे सारा संसार नमन करता है। यज्ञ व योग भारत की देन है जिसका अनुसरण आज सारा विश्व कर रहा है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है। समय के साथ कुछ कुरीतियों ने समाज को खोखला कर दिया है। हमें युवा वर्ग को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरुकता फैलानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजिज ग्रामीणों व युवा संगठनों के पदाधिकारियों ने नशामुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संदीप आर्य बेरला, रणवीर सिंह, राजेश हंसावास, मास्टर रत्न सिंह, मनोहर लाल, कप्तान सूरजमल, नरेश नंबरदार, पूर्व थानेदार राजेंद्र सिंह, तेजवीर आर्य, अतर आर्य, मास्टर संदीप बेरला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed