फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   arrested with ganja

Charkhi Dadri News: 235 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
arrested with ganja
पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ रखने का आरोपी। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। बुधवार को पांचवें दिन टीम को सफलता मिली। इस दौरान टीम ने शहर व सदर थाना क्षेत्र में छापा मारा।
इस दौरान शहर के हीरा चौक निवासी सुमित को पुलिस ने 235 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। पुलिस ने सुमित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि नशीले पदार्थों और उन्हें बेचने वालों की धर-पकड़ के लिए पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को सभी थानों और पुलिस यूनिट ने मिलकर अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। सीआईए स्टाफ टीम ने दादरी शहर की वाल्मीकि बस्ती और झज्जर घाटी में संदिग्ध ठिकानों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना सदर पुलिस टीम ने गांव चरखी में नशेड़ियों और तस्करों की तलाश में दबिश दी। थाना शहर दादरी की टीम ने हीरा चौक व उसके आसपास नशा करने वालों और बेचने वालों के ठिकानों की बारीकी से जांच की। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस टीमें आम जनता से भी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed